धर्मेंद्र की कैसे बची जान ? ये चीज़ बनी ‘संजीवनी’ बूटी ! 89 की उम्र में किया चमत्कार

कभी जिम तो कभी वाटर एक्सरसाइजेज। 89 के धर्मेंद्र ने इस तरह दी मौत को मात। यह चीज बनी संजीवनी बूटी। एक्टर के फिट रहने का राज हो गया वायरल। अस्पताल से घर आ गए हैं दिग्गज एक्टर।

तबीयत में हो रहा लगातार सुधार। फैंस भी अपना रहे हैं हीमैन की जीवन शैली। धर्मेंद्र ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें बॉलीवुड का ही मैन क्यों कहा जाता है। देख लीजिए 89 साल की उम्र में मौत को मात देकर घर आ गए हैं और तबीयत में लगातार सुधार भी हो रहा है।

इसी बीच धर्मेंद्र की सोशल मीडिया पोस्ट भी लगातार वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते एक बात तो साफ है उनकी जीवन शैली ही उनके लिए संजीवनी बूटी का काम कर गई है। तो बिना देरी किए इस राज से पर्दा उठाते हैं और पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। बीते कुछ दिनों से वह बीमार होने के कारण मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसी बीच अफवाहएं भी उड़ी कि उनकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं।

हालांकि अब डॉक्टर्स और परिवार ने पुष्टि कर दी है कि धर्मेंद्र पूरी तरह से ठीक हैं और उनके इस उम्र में इतना फिट रहने का राज उनका एक्टिव लाइफस्ट ही है। एक्टर अपने आप को फिट रखने के लिए काफी एक्सरसाइजेस करते रहे हैं। 89 साल के एक्टर खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वह अपनी फिटनेस से यंगस्टर्स को भी टक्कर देते हुए नजर आ जाते हैं। और हां, वह अपने फिटनेस का राज कभी छुपाते भी नहीं हैं। वह अपने रेगुलर एक्सरसाइज और फिजियोथरेपी का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक बार अपने फिजियोथरेपी का वीडियो साझा किया था।

जैसा कि आप इस थ्रोबैक वीडियो में देख सकते हैं, जिम में बैठे धर्मेंद्र एनर्जी से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। अपनी फिटनेस पर वह काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक डॉक्टर धर्मेंद्र की फिजियोथरेपी करने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

धर्मेंद्र बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके फिजियोथरेपिस्ट उन्हें एक फुट स्ट्रेचर स्ट्रैप की मदद से पैरों को घुमाने में मदद कर रहे हैं। टफ वर्कआउट के बावजूद धर्मेंद्र ने ध्यान और ताकत के साथ यह मूवमेंट पूरे किए। वहीं धर्मेंद्र स्विमिंग पूल में कसरत भी करते हुए दिखाई दे जाते हैं। देखिए कैसे वह टीशर्ट और अपनी खास टोपी पहने एक बॉल के सहारे पानी में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस एक्सरसाइज को करके वह बहुत खुश भी दिख रहे हैं। बता दें एक्सरसाइज के साथ-साथ वह अपने खाने-पीने का भी बहुत ध्यान रखते हैं।

धर्मेंद्र का लोनावला में एक आलीशान फार्म हाउस भी है जो कि 100 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। बता दें इसी फार्म हाउस में होगी ऑर्गेनिक सब्जियां और फल ही धर्मेंद्र अपनी डाइट में ऐड करते हैं। वो किसी भी तरह का अनहेल्ी खाना नहीं खाते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फार्म हाउस में धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। जहां उन्हें खुली हवा नेचर के करीब रहने का मौका मिलता है। उनकी यही जीवन शैली 89 साल की उम्र में संजीवनी बूटी का काम कर रही है।

Leave a Comment