हमेशा हमेशा के लिए टूटी जय और वीरू की जोड़ी। जैसे बिछड़ गया उसका वीरू। 89 की उम्र में अलविदा कह गए धर्मेंद्र तो दर्द से तड़प उठे अमिताभ। नहीं सहा जा रहा धर्मेंद्र के चले जाने का दर्द। देर रात 2:30 बजे बिग बी ने अपने शब्दों से बयान किया दोस्त से बिछड़ने का गम। 24 नवंबर का उगता सूरज बॉलीवुड के एक सुनहरे दौर के अंत की दुखद खबर लेकर आया था।
जब जानकारी मिली कि 89 साल की उम्र में लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र दुनिया को अलविदा कह गए हैं। धर्मेंद्र के निधन की जानकारी मिलते ही मानो जैसे भावनाओं की बाढ़ आ गई। हर दिल गम में डूब गया। बॉलीवुड में तो जैसे मातम पसर गया। आंखों में आंसू और चेहरे पर गम लिए सितारे धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में भागे-भागे पहुंचे। बॉलीवुड के ही मैन के जाने का गम यूं तो हर एक के दिल में है। लेकिन धर्मेंद्र के यार वीरू के जय अमिताभ तो जैसे बेचैन हो उठे हैं। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने अमिताभ के दिल का चैन और रातों का सुकून छीन लिया है। धर्म का जाना बिग बी को सदमा दे गया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद बिग बबी पूरी रात सो नहीं सके। आधी रात को 2:30 बजे अमिताभ ने धर्मेंद्र की याद में एक लंबा चौड़ा भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल का सारा दर्द उड़ेल कर रख दिया। अमिताभ के मुताबिक धर्मेंद्र अपने पीछे जो खामोशी छोड़ गए हैं उसे सहन कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया है।
वह मंच छूट गया है। पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया है। ऐसी खामोशी जिसे सहन कर पाना काफी मुश्किल है। धर्मजी महानता की मिसाल जो सिर्फ अपनी मशहूर कद काठी के लिए नहीं बल्कि अपने विशाल दिल और अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। वो अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे जहां से वह आए थे और अपने इसी स्वभाव के प्रति सच्चे रहे। इसके आगे बिग बी ने बताया कि बॉलीवुड में बदलाव आते रहे, दौर बदलते रहे लेकिन धर्मेंद्र हमेशा वैसे ही बने रहे। वो नहीं बदले। अमिताभ ने लिखा कि एक ऐसा क्षेत्र जहां हर दशक में बदलाव आते रहे। फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव आए लेकिन वह कभी नहीं बदले। उनकी मुस्कान, उनकी आकर्षण और उनकी गर्मजशी जो उनके आसपास आने वाले हर शख्स तक पहुंचती थी। यह पेशे से बहुत कम देखने को मिलता है। हमारे बीच की फिजा अब सुनी हो गई है।
एक खालीपन जो हमेशा खाली ही रहेगा। बता दें कि धर्मेंद्र के निधन की जानकारी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन खुद को रोक नहीं पाए थे। बेटे अभिषेक को साथ लेकर वह आनन-फानन में पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। गाड़ी के शीशों के पीछे अमिताभ बच्चन अपना दर्द छुपाए रहे लेकिन गम से टूटे बिखरे जय अपने दिल का हाल कैमरों की निगाहों से छुपा नहीं पाए। बता दें कि इससे पहले जब धर्मेंद्र ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे तब भी बिग बी उनसे मिलने घर आए थे। बिग बी खुद अपनी गाड़ी ड्राइव कर कर उनके घर पहुंचे थे।
हालांकि 50 साल की दोस्ती को तोड़ अपने दोस्त को अकेला छोड़ धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं और अमिताभ उनकी यादों के साथ रह गए हैं। गौरतलब है कि 89 साल के धर्मेंद्र लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। वह लगभग 12 दिन तक ब्रच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी रहे।
लेकिन 12 नवंबर की सुबह परिवार ने उनका इलाज घर से ही करवाने का फैसला लिया था। जिसके बाद से धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही हो रहा था। लगभग 12 दिन तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ने के बाद धर्मेंद्र दुनिया से रुखसत हो गए।
