बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र के साथ हो रही समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 नवंबर की सुबह दिग्गज अभिनेता को लेकर खबर सामने आई थी कि उनका निधन हो गया है। हालांकि जब यह खबर फैलने लगी थी तो धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कंफर्म करते हुए बताया कि यह एक अफवाह है।
अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने से उनके जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा भी काफी नाराज नजर आए थे। उन्होंने कहा मरे उनके दुश्मन मीडिया द्वारा फैलाई गई धर्मेंद्र की मौत पर शत्रुघ्न सिन्हा काफी नाराज हुए हैं।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैंने सुबह उठने के बाद इन खबरों को सच ही मान लिया था क्योंकि यह विश्वसनीय पोर्टल से और पब्लिकेशन से आई थी। जब मुझे पता चला कि यह खबर सच नहीं है तो मैंने राहत की सांस ली और हैरानी भी हुई। धर्मेंद्र जी सबके चहेते हैं। वो ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे।
