सवालों में घिरे धर्मेंद्र के लिए हुई मीडिया कवरेज। दिग्गज अभिनेता की बीमारी का बना तमाशा। तो लंबी खामोशी के बाद फूटा वीरू के जय का गुस्सा। जिगरी यार के लिए तड़पे अमिताभ ने उठाया लोगों की नैतिकता पर सवाल। बॉलीवुड में इस वक्त एक ही सुर गूंज रहा है। सेलिब्रिटी भी इंसान है और हर किसी की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।
सितारों की पल-पल की अपडेट को अपने कैमरों में कैप्चर करने वाले पेप्राजी सेलिब्स के निशाने पर आए हुए हैं। सनी देओल, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ जैसे सेलिब्स ने पेपरा को ऑन कैमरा जमकर लताड़ लगाई है। बीते दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद पूरी मीडिया की नजरें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पर टिक गई थी। जहां धर्म जी का इलाज चल रहा था। वहीं 11 नवंबर को कई मीडिया कवरेज में उन्हें मृत भी घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने फेक खबरें फैलाने वालों को जमकर लताड़ा।
देओल परिवार को लगातार मीडिया और पेपराजी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। वहीं इसी बीच हदें भी पार हुई जब एक शख्स ने से धर्मेंद्र और देओल परिवार का एक बेहद भावुक निजी वीडियो चोरी से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल का जबरदस्त गुस्सा पेपरा को झेलना पड़ा। घर के बाहर वीडियो बना रहे पेप्स को सनी ने गुस्से में गाली तक दे डाली थी। लोकेशन भेजिए। आपके घर में मां-बाप है। आपके बच्चे हैं। शर्म नहीं आती? और अब अपने जिगरी यार के लिए वीरू के लिए उसके जय ने स्टैंड लिया है।
धर्मेंद्र की बीमारी का तमाशा बनते देख अमिताभ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों की नैतिकता पर सवाल उठाया है। दरअसल 11 नवंबर की सुबह बिग बी ने एक्स पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा नो एथिक्स नो एथिक्स एट ऑल यानी कोई नैतिकता नहीं।
बिल्कुल भी कोई नैतिकता नहीं। बिग बी का यह ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है। बिग बी के स्क्रिप्टिक ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि बिग बी अपने दोस्त धर्मेंद्र की खराब तबीयत मीडिया और पेप्राज़ी के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव और से धर्मेंद्र के वायरल हुए वीडियो की वजह से काफी परेशान है। और अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ कड़े शब्दों में लोगों को हद पार ना करने की हिदायत दी है.
वहीं ऐसा ही कुछ जैकी श्रॉफ ने भी किया है। दरअसल शुक्रवार को जैकी श्रॉफ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो इस दौरान वो पेप्राजी को समझाते हुए दिखे और मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवार को अकेला छोड़ने की नसीहत देते नजर आए। तुम लोग किसका किसके यहां ऐसा कुछ नहीं नहीं कुछ होता तुम लोग समझ जाना बाबा लोग अपने घर में कभी कुछ होगा तो समझ जाएगा तुम मुंह पे आके कैमरा लेना सर दो मिनट था ना सर दो मिनट तू जबरदस्ती में का बोल ओ नक्की नक्की.
वहीं इससे पहले 13 नवंबर की रात जया बच्चन भी पेपरा पर बुरी तरह भड़की थी। उन्होंने पेप्स को डांट लगाते हुए मुंह बंद करने और चुप रहने का फरमान सुनाया था। आप लोग है ना फोटो लो बदतमीजी मत करो। ठीक है? चुप रखो, मुंह बंद रखो, फोटो लो, खत्म। जया बच्चन का यह एंग्री रिएक्शन खूब वायरल हुआ था। ज्यादातर यूज़र्स इस बार जया जी के गुस्से को सही ठहराते दिखे हैं।
