घर पहुंची धर्मेंद्र की अस्थियां,पोते करण देओल ने निभाया फर्ज़।

घर पहुंची धर्मेंद्र की अस्थियां। पापा की अस्थियां लेने श्मशान घाट नहीं आए सनी और बॉबी। तो बड़े पोते करण ने निभाया अपना फर्ज। हाथ में दादा का अस्थि कलश। चेहरे पर बड़े पापा को खोने का गम। दर्द के समंदर में डूबे दिखे करण। बड़े पापा। जी हां, दादा धर्मेंद्र को करण बड़े पापा कहकर बुलाते थे। अपने बड़े पापा पर करन पापा सनी देओल से भी ज्यादा जान लुटाते थे और अब अपने बड़े पापा को खोकर वह किस कदर टूटे हैं.

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत सबसे जिंदा दिल अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। 24 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र का निधन हो गया था। हालांकि देओल परिवार ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को बेहद प्राइवेट रखने की कोशिश की और यही वजह रही कि उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की खबर किसी को नहीं दी। बेहद आननफानन में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फैंस तक को अपने हीरो के अंतिम दर्शन से वंचित कर दिया गया।

यहां तक कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ नहीं करवाया गया। देओल परिवार की इस जल्दबाजी पर अब अभिनेता के लाखों फैंस सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देओल परिवार इस पहाड़ जैसे गम से उबरने और सदमे से बाहर आने की कोशिश में जुटा है। पिता के निधन के बाद से ही सनी और बॉबी अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं। यहां तक कि अंतिम संस्कार के बाद पिता की अस्थियां लेने के लिए भी सनी और बॉबी श्मशान घाट नहीं पहुंचे। धर्मेंद्र के पोते ने अपने बड़े पापा के लिए यह फर्ज निभाया। धर्मेंद्र की अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट पहुंचे करण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के अगले दिन यानी 25 नवंबर को करण पवनह से श्मशान घाट पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों में करण दादा की अस्थियां बिनने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक अस्थि कलश है जिसे लाल कपड़े से ढका गया है। इस दौरान करण बेहद भावुक नजर आए। बता दें कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट के बाहर फैंस और पेपरा की भारी भीड़ जमा हो गई थी। देओल परिवार की तरफ से किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं थी। ऐसे में श्मशान घाट के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसे मैनेज करने में काफी दिक्कतें आई थी। माना जा रहा है कि इसी सिचुएशन से बचने के लिए सनी और बॉबी ने पिता की अस्थियां बिनने के लिए शमशान ना जाने का फैसला किया होगा। वहीं बात करें करण देओल के बारे में तो वह अपने दादा धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। करण धर्मेंद्र के सबसे बड़े पोते हैं।

ऐसे में दादा का अपने पोते से खासा लगाव था। धर्मेंद्र की इच्छा पर ही करण ने जल्दी शादी करने का फैसला लिया था। तो वहीं पोते की शादी के हर फंक्शन में धर्मेंद्र ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यहां तक कि करण की बारात में भी धर्मेंद्र ने जमकर डांस किया था।

अफसोस करण के सिर से उनके बड़े पापा का साया अब उठ चुका है। धर्मेंद्र की अस्थियां उनके घर पहुंच चुकी हैं। हालांकि इन अस्थियों को कब और कहां बहाया जाएगा इस बारे में देओल परिवार की तरफ से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment