आखिरी पलों में कैसा था धर्मेंद्र का हाल वेंटिलेटर पर गुजारे थे 15 दिन कैसे हो गई थी अंतिम पलों में बॉलीवुड के हीमैन की हालत कैसे काटे होंगे आखिरी 24 घंटे रिकवरी स्टेज पर आकर भी क्यों कह दिया दुनिया को अलविदा धर्मेंद्र की निधन की खबर से टूटे शत्रुघ्घन सिन्हा बड़े भाई को खोने के गम में बयां किया दिल का दर्द जैसा कि सभी जानते हैं कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली। इस मनहूस खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गम के समंदर में डुबो दिया है।
जहां एक तरफ खबरें आ रही थी कि एक्टर रिकवर कर रहे हैं और उनकी बॉडी भी ट्रीटमेंट को रिस्पांस दे रही है। तो ऐसे में आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते अचानक उनका निधन हो गया और आननफानन में देओल परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। बॉलीवुड के साथ-साथ इस खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई है और नम आंखों से तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तो वहीं अब धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि आखिरी वक्त में धर्म जी की हालत कैसी थी। तो पहले तो आपको बता दें कि वो शख्स और कोई नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा हैं।
जी हां, धर्मेंद्र के हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के साथ उनसे मिलने गए थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि धर्म जी को देखने के बाद ऐसा लगा था कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन अफसोस यह बस एक ख्वाब ही था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा धर्मेंद्र इस धरती के सबसे खूबसूरत आदमी थे।
जब हम साथ चलते थे तो ब्यूटी और बीस्ट की तरह लगते थे। दूसरे दिन जब मैं और मेरी पत्नी उनके घर मिलने के लिए गए तो वो मुस्कुरा रहे थे। बीमार होने के बावजूद वो बहुत हैंडसम और चमक रहे थे। हमें लगा था कि वो रिकवर कर रहे हैं शायद वो एक ख्वाब था। हम ऐसा वाकई नहीं सोचना चाहते थे कि जिनसे प्यार करते हैं वो हमसे एक दिन दूर चले जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों के बेहद करीबी थे।
एक्टर ने कहा मैं धर्मेंद्र और हेमा के बराबर करीब था। मुझे सोच कर ही डर लगता था कि वह किस दौर से गुजर रही होंगी। उन्होंने लाइफ टाइम एक ही आदमी से प्यार किया। मेरा दिल नहीं कर रहा कि मैं उन्हें फोन करूं। अभी तो नहीं। बता दें कि कुछ वक्त पहले शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र एक साथ कपिल शर्मा के शो पर भी पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक दूसरे की काफी टांग खिंचाई भी की थी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने शो पर जिस तरह से धर्म पाजी पर प्यार बरसाया था और उनके प्रति सम्मान पेश किया था, वह दोनों के रिश्ते की गवाही था। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र और शत्रु की जोड़ी को साथ में खूब पसंद भी किया जाता था।
