धर्मेंद्र के घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की भीड़ को रोका। हेमा मालिनी के घर पर भी पसरा सन्नाटा। एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता में फैंस। अस्पताल से घर लाए गए धर्मेंद्र। पल-पल की हेल्थ अपडेट को लेकर बेसबर बैठे हैं एक्टर के चाहने वाले। यह नजारा है लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के घर के बाहर का। जैसा कि आप देख सकते हैं घर के बाहर सिक्योरिटी बेहद टाइट है और दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है।
इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि लोगों की भीड़ घर के बाहर किसी भी हालत में जमान ना हो जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच हेमा मालिनी के घर के भी वीडियो सामने आए हैं।
जैसा कि आप देख सकते हैं हेमा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी अलग-अलग घर में रहते हैं। और रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने जूहू वाले घर में बिताते हैं जिसमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश रहती हैं। इसी बीच धर्मेंद्र के घर के बाहर का नजारा देखिए और उनकी तबीयत को लेकर ताजा अपडेट हम आपके लिए लेकर आ गए हैं।
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो मुंबई के महालक्ष्मी के बीच कैंडी हॉस्पिटल में काफी लंबे समय से वहां पे एडमिट थे और आपको बता दूं कि आज सुबह लगभग 7:30 बजे उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके छोटे बेटे बॉबी देओल वहां पे हॉस्पिटल में मौजूद थे और उन्होंने धर्मेंद्र को अपने पिता को डिस्चार्ज कराया और एंबुलेंस के थ्रू वो यहीं जूहो स्थित उनके बंगलों पर लेकर आए हैं।
जी हां, हमारे पीछे जो यहां पे बंगलो है जिसमें धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। आपको बता दें कि यहां पे आप बैरिकेड्स देख सकते हैं। उनके बंगलों के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
रास्ते के दोनों छोर पर आप एकदम रास्ते के एकदम अंत में भी आपको पीले रंग की बैरिकेड्स दिखाई देगी। वहीं पे इस तरफ भी बैरिकेड्स रखे गए हैं। जहां पे काफी मीडिया कर्मी भी यहां पे मौजूद हैं। यहां पे हर कोई धर्मेंद्र को देखने की और उनके उनके सेहत की जांच के लिए सेहत के बारे में पूछ रहा है।
आपको बता दें कि यहां पे काफी उनके फैंस के भी जमावड़े हो चुके हैं। उनके फैंस भी यहां पे मौजूद हैं और वो लोग भी यहां पे अगर किसी से भी इंफॉर्मेशन मिल पाए तो वो उस इंफॉर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं और इंफॉर्मेशन के इंतजार के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रख रहे हैं। कई सारे ऐसे भी फैंस यहां पे मौजूद थे जिन्होंने जो आकर यहां पे रोते हुए भी नजर आए।
वह उनके सेहत की कामना कर रहे हैं कि उनकी सेहत जल्दी ठीक हो जाए और अच्छी हेल्दी लाइफ आगे भी वो जी पाए इसके लिए भी कामना कर रहे हैं। और इसके अलावा आपको बता दें कि यहां पे आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि काफी सारे बाउंसर्स को भी रखे गए हैं। लगभग 20 से 25 बाउंसर्स भी यहां पे मौजूद हैं जो कि यहां पे सुरक्षा के लिए यहां पे तैनात किए गए हैं।
बीते दिन यहां पे काफी पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन अब यह उनके पर्सनल बाउंसर्स हैं जिनकी पूरी टीम यहां पर मौजूद है जो यहां पर सुरक्षा के लिए तैनात यहां पर खड़ी है। वहीं हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी फैंस के साथ धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट साझा की थी और बताया था कि एक्टर की हालत में सुधार आ रहा है। धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट क्या है? सुनिए इस मुद्दे पर ई2 के संवाददाता नवीन सिंह भारद्वाज का क्या कहना है। आपको बता दें कि 12:00 बजे के करीब ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल से डॉक्टर भी आए हैं जो कि इस वक्त अभी धर्मेंद्र के घर के अंदर ही हैं और वो उनकी सेहत की जांच भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी सेहत में थोड़ी सी सुधार आई है। पर अभी भी हालत नाजुक है और हम चाहते हैं और उनके जितने भी फैंस हैं वो सब भी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द सेहतमंद हो जाए।
ठीक हो जाए और हम सब से बात करें। हमें एक मैसेज भी दे दें जिसकी हम बहुत काफी लंबे समय से हमें उनका इंतजार है। आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए और साथ में ईशा देओल ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का अपडेट दिया था कि वो ठीक हो रहे हैं और उनकी सेहत में काफी सुधार आ रही है।
आपको बता दें धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है। अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और घर आ गए हैं। देओल परिवार ने भी उनकी तबीयत को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि धर्मेंद्र अब घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
