ना ईशा, ना अहाना, ना हेमा , फिर कौन है धर्मेंद्र की जायदाद का असली वारिस।

धर्मेंद्र की जायदाद का असली वारिस कौन? 450 करोड़ की संपत्ति, छह बच्चे, किसे मिलेगा सबसे ज्यादा हिस्सा? हेमा मालिनी को नहीं मिलेगा प्रॉपर्टी में कोई भी हिस्सा। ईशा अहाना के हिस्से पर हो रही तू तू मैंम। पहली पत्नी प्रकाश के हिस्से में आए इतने करोड़। धर्मेंद्र की दौलत के बंटवारे पर हो रहा बवाल। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब अस्पताल से घर आ गए हैं। देओल परिवार के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ अपने घर पर ही हैं और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच एक्टर से जुड़ी हर अपडेट और जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खासकर उनकी 450 करोड़ की संपत्ति का वारिस कौन-कौन होने वाला है और इस बात पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उन्होंने हेमा से शादी कर ली थी। जिसके चलते लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि हेमा मालिनी और उनके बच्चों को एक्टर की संपत्ति में कितना हिस्सा मिलेगा?

हिस्सा मिलेगा भी या नहीं? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की नेटवर्थ 400 से 450 करोड़ है। वहीं जैसा कि सभी जानते हैं धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी है। दोनों बीवियों से धर्मेंद्र को छह बच्चे हैं। पहली पत्नी से धर्मेंद्र को चार बच्चे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल। दूसरी पत्नी हेमा से दो बेटियां हैं। ईशा देओल और अहाना देओल।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से तब शादी की थी जब वह पहले से शादीशुदा थी। अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी कर ली थी उन्होंने। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में हेमा मालिनी को कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इसकी वजह यह है कि प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना एक्टर ने दूसरी शादी कर ली थी।

इस लिहाज से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत उनकी शादी वैध नहीं मानी जाती है। इसलिए हेमा को अपने पति की दौलत में से कुछ नहीं मिलेगा। हालांकि अगर खुद धर्मेंद्र अपनी वसीहत में हेमा को हिस्सा देना चाहें तो ही उन्हें हिस्सा मिल सकता है। और रही बात ईशा और अहाना की जो धर्मेंद्र और हेमा की बेटियां हैं उन्हें प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलेगा या नहीं। इसका जवाब देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अमान्य शादी से पैदा हुए बच्चों को कानूनी अधिकार से संपत्ति में हिस्सा जरूर मिलेगा।

ऐसे में ईशा और अहानो को उनका हक मिलेगा और वह अपने पिता की प्रॉपर्टी में बराबर की हकदार हैं। हिंदू मैरिज एक्ट के तहत अमान्य शादियों से हुए बच्चे कानून की नजर में वैध माने जाएंगे। धारा 16 एक के तहत ऐसे बच्चों को अपने माता-पिता की संपत्ति पर पूरा हक मिलेगा। हालांकि यह हक सिर्फ माता-पिता की संपत्ति तक ही सीमित रहेगा। तो यह बात साफ है कि पहली पत्नी प्रकाश कौर उनके बच्चे सनी बॉबी अजीता और विजेता और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इन सभी को धर्मेंद्र के हिस्से में आई संपत्ति में बराबर का हकदार माना जाएगा।

Leave a Comment