राजस्थान टॉपर दीपिका कौन हैं?RBSE 12वीं में बनीं टॉपर No-1

आरबीएससी या राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार के परिणामों में भी राजस्थान की होनहार छात्राओं ने बाजी मारी है। आरबीएसई टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। बात सबसे पहले राजस्थान बोर्ड के ओवरऑल परीक्षा परिणामों की करें तो पूरे राजस्थान में दीपिका रंकावत ने 99 8% अंकों के साथ टॉप किया है।

इन्होंने सिर्फ टॉप ही नहीं किया बल्कि सभी विषयों में लगभग शत प्रतिशत अंक हासिल कर राजस्थान 12वीं बोर्ड के नतीजों के इतिहास में अपना नाम भी दर्ज कर दिया है। इनकी इस उपलब्धि से इनके परिवार और स्कूल जहां से इन्होंने पढ़ाई की है, खुशी की लहर दौड़ गई है। दीपिका रंकावत रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई किया करती थी।

इन्होंने बताया कि इनका पूरा जोर हर विषय के कांसेप्ट को समझकर पढ़ाई करना था। यह लगातार और बार-बार रिवीजन पर भी फोकस करती थी। उनके पिता एक सामान्य नौकरी करते हैं जबकि मां एक गणी हैं। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षकों ने हर विषय में उन्हें सही मार्गदर्शन दिया और हर डाउट को दूर करने में इनकी सहायता की।

अब दीपिका का सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं और अपने परिवार का नाम और राज्य का नाम ऊंचा करना चाहती हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम का 2025 का परिणाम 98.43% था जो इस बार घटकर 97.52% रहा है। इसमें छात्रों का पासिंग परसेंटेज 97.02% और छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 98.34% है। साइंस की परीक्षा में 14644 छात्र प्रथम श्रेणी से पास रहे। वहीं 98,636 छात्राएं सफल रही। इसमें एक और कमाल बात यह है कि राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणामों में एक नहीं बल्कि पांच-प छात्रों ने एक जैसे अंक लाकर टॉप किया है। इसमें दीपिका रंकावत 99.8%, ऋषिता 99.8%, सोनू मेहरा 99.8%, निकिता 99.8% और दिव्या भांडू ने भी 99.8% अंक पाकर पूरे राजस्थान में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रथम स्थान हासिल किया है।

राजस्थान के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा शिक्षा और पंचायती राज्य मंत्री मनन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टेट कार्यालय से की। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ ही घोषित किए गए हैं। इन परीक्षा परिणामों के कुछ बड़े ही दिलचस्प आंकड़े निकल कर आए हैं। इसमें फर्स्ट क्लास पास छात्राएं 896 रहीं। फर्स्ट क्लास पास छात्र 13,976 रहे। छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 92.82% रहा। वहीं छात्रों का पासिंग परसेंटेज 94.04% है। जबकि आरबीएस की कुल पासिंग परसेंटेज की बात करें तो यह इस बार 93.64% रहा।

लिहाजा पिछले साल के मुकाबले इस बार के नतीजे थोड़े निराशाजनक जरूर हैं। लेकिन इस बार दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार एक नहीं बल्कि पांच-प छात्रों ने टॉप किया है।

Leave a Comment