वही नैन नक्श वैसी ही काली-काली आंखों में छलकती मासूमियत मन मोह लेने वाली मुस्कान गोलमटोल गाल और उन पर पड़ता ये डिंपल मम्मी की तरह ही रेशमी सिल्की बाल माथे पर लगी लाल बिंदी पर टिकी लोगों की निगाहें मम्मी की सादगी और खूबसूरती या पापा की पर्सनालिटी किसकी तरह दिखती है बेबी दुआ दीपिका रणवीर के फैंस के बीच छिड़ी गोल्ड वॉर और वाकई दीपिका और रणवीर का परफेक्ट मिक्सचर है उनकी बेटी दुआ।
दीपवीर की लिटिल एंजल की क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा बार-बार उतार रहे नजर। बेहद ही खास रही दीपिका रणवीर की दुआ वाली दिवाली। आखिरकार जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था वो अब आ ही गया। ग्लैमर वर्ल्ड में त्योहारों की खुशियों के बीच 21 अक्टूबर की रात एक और बड़ा धमाका हुआ। फाइनली मुद्दतों बाद दीपिका और रणवीर ने अपनी एक साल की नन्ही सी शहजादी की झलक फैंस को दिखा दी है। जी हां, दिवाली के ठीक एक दिन बाद कपल ने अपने फैंस को बहुत बड़ा गिफ्ट दे दिया है।
या यूं कहें कि लोगों की दुआ को मुकम्मल कर दिया है। दीप वीर ने अपने लिटिल प्रिंसेस का चेहरा दिखाकर इस दिवाली को और भी ज्यादा खास बना दिया है। लेकिन अब जहां एक तरफ दुआ के चेहरे और दो छोटे-छोटे दांतों के साथ की गई बिग स्माइल से नजर नहीं हट रही है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग ही कॉल्ड वॉर छिड़ गई है। दुआ की तस्वीरें देखने के बाद लोग यह कयास लगाना शुरू कर चुके हैं कि नन्ही दुआ आखिर किसकी तरह दिखती है। कुछ का कहना है कि वह बिल्कुल अपनी मम्मी पर गई है। तो कुछ का कहना है कि वह पापा जैसी दिखती है।
तो चलिए अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आपका यह कयास भी खत्म करते हैं कि आखिर बीवी दुआ किस पर गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर दुआ पादुकोण सिंह का फेस रिवील होने के बाद से ही रणबीर और दीपिका की बचपन की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद से ही अनुमान लगने शुरू कर दिए गए हैं कि दुआ के अंदर आखिर किसके गुण हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 65% लोगों का मानना है कि लिटिल एंजेल अपनी मम्मी पर गई हैं और 35% लोगों का मानना है कि दुआ अपने पापा रणवीर सिंह जैसी दिखती है। अब तस्वीरों को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दुआ अपने मम्मी पापा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। लिटिल सिंघम की आंखें और फेशियल फीचर्स बिल्कुल अपने पापा रणवीर जैसे हैं। तो वहीं स्माइल और गोलमटोल गालों पर पड़ रहा यह डिंपल बिल्कुल दीपिका से ही लिया गया है। फोटोज में दुआ रेड कलर का एथेनिक सूट पहने दिखाई दे रही हैं। दो पोनी टेल बनाएं और माथे पर लाल बिंदी लगाएं।
वो बहुत प्यारी लग रही है। कई फोटोस में दुआ मुस्कुराकर पोज़ देती भी दिख रही हैं। वहीं रणवीर दीपिका भी अपनी बेटी के साथ जमकर पोज़ दे रहे हैं। एक फोटो में दुआ अपनी मम्मी की गोद में बैठकर लक्ष्मी पूजन करती नजर आ रही हैं। दुआ की क्यूटनेस ने फैंस के साथ-साथ सेलिब्स का भी दिल जीत लिया है। हर कोई कमेंट में जमकर प्यार बरसा रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ रेड कलर की ट्रेनिंग करते हुए अनारकली ड्रेस पहनी है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग एंब्रॉयडरी दुपट्टा भी कैरी किया है।
हैवी ज्वेलरी और बन पर गजरा लगाए वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं रणवीर सिंह वाइट शेरवानी पहने काफी हैंडसम दिख रहे हैं। काला चश्मा लगाकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। हालांकि आपको बता दें कि जिस दिन कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया था उस वक्त काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपनी नन्ही सी जान का नाम दुआ क्यों रखा था। दरअसल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ रिलीजंस के मुताबिक दुआ का मतलब प्रार्थना होता है।