ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस और यूटबर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर दर्द में है। लीवर कैंसर ट्रीटमेंट के बाद दीपिका कक्कड़ को दूसरे हेल्थ इश्यूज हो गए हैं। दीपिका को अचानक पेट में इतना तेज दर्द हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा।
अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि दीपिका के पेट में शिष्ट गांठ हो गई है। जिसका प्रोसीजर किया जाएगा। शोएब और दीपिका ने हॉस्पिटल से नया ब्लॉग शेयर किया है। शोएब ने बताया है कि दीपिका को दो दिन से पेट में दर्द हो रहा था। मगर कल उनका दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया था।
जिसके बाद वो उन्हें लेकर डॉक्टर्स के पास गए। सीटी स्कैन में पता चला है कि दीपिका के पेट में सिस्ट हो गई है। जिसका साइज 1.3 सें.मी. है। दीपिका ने बताया कि पेट के साथ उन्हें शोल्डर में भी दर्द था। जिसकी वजह से वह चिंता में थी। हालांकि सिस्ट के अलावा बाकी सब रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जब दिसंबर में उनका पेट स्कैन हुआ था तब रिपोर्ट्स में कुछ नहीं आया था। शोएब ने आगे कहा कि जब से दीपिका को लीवर बीमारी हुआ है तब से उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं फिर से वापस ना हो जाए। शोएब बोले डॉक्टर्स ने सिस्ट को ट्रीट करने का फैसला किया है। कोई बड़ी ट्रीटमेंट नहीं होगी।
डॉक्टर्स छोटे प्रोसीजर के जरिए सिस्ट को बर्न करेंगे। दीपिका को 3-4 दिन के लिए एडमिट कराना होगा। यही जिंदगी है। कल हम ब्लॉग में हंस रहे थे और मजाक कर रहे थे और आज हम वापस अस्पताल में हैं। लेकिन हम अल्लाह के शुक्रगुजार हैं कि इसका शुरुआती स्टेज में ही पता चल गया है। वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। दीप का इमोशनल होते हुए बोली आज सुबह में बहुत डरी हुई थी।
लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि हमें समय रहते पता चल गया। इसलिए रेगुलर फॉलो अप करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर हल्का सा दर्द भी हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अपनी हेल्थ के बारे में बात करते हुए दीपिका काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने फैंस से उनके लिए दुआ करने को कहा। दीपिका की बीमारी का सुनकर फैंस भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं। फैंस उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं।
