रामायण’ की सीता बनी सास दीपिका की बेटी का शुभ विवाह,कौन है दामाद ?

रामायण की सीता के घर बजी शादी की शहनाइयां। दीपिका चिखलिया की बेटी बनी दुल्हनिया। शाही महल में धूमधाम से संपन्न हुआ दीपिका की लाडली का शुभ विवाह। गोल्डन लहंगे में राजकुमारी की तरह सजी दुल्हनिया जूही। झूम-झूम कर दीपिका ने किया जमाई राजा का स्वागत। जानिए कौन है ।

रामायण की सीता के घर का दामाद। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में मां सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया के घर आंगन में इन दिनों खुशियों का माहौल है और हो भी क्यों ना आखिर दीपिका के घर में बेटी की शादी की शहनाइयां जो बजी हैं।

दीपिका चिखलिया की छोटी बेटी जूही चिखलिया टोपीवाला मंगेतर द्विज अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 25 फरवरी को दीपिका ने पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी लाडली का कन्यादान किया है। जिसकी जानकारी खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। बता दें कि दीपिका की बेटी जूही ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है। बॉलीवुड सेलिब्स की तरह ही जूही और द्विज ने भी अपनी शादी के लिए सेलिब्रिटी वेडिंग्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुके झीलों के शहर उदयपुर को चुना। जानकारी के मुताबिक उदयपुर के हेरिटेज होटल फतेहगढ़ पैलेस में दीपिका की लाडली का शुभ विवाह संपन्न हुआ और अब इस शुभ विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

जिन्हें देखकर रामायण की सीता के फैंस भी खुश हो रहे हैं और सीता मैया की बेटी दामाद जूही और द्विज को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं। दीपिका की लाडली के ब्राइडल लुक की बात करें तो जूही ने अपनी शादी में रेड और पिंक या फिर पेस्टल कलर के लहंगे की बजाय गोल्डन लहंगे को चुना। अनकट डायमंड का स्टेटमेंट नेकलेस, छोटी सी नथ, मांग टीका और मेहंदी लगे हाथों में सोने के कंगन पहन जिया ने अपने गोल्डन ब्राइडल लुक को काफी मिनिलिस्टिक रखा था।

हालांकि इसके बावजूद जूही किसी रियासत की राजकुमारी सी लग रही थी। बेटी की शादी में दीपिका भी गोल्डन कांजीवरम साड़ी में खूब जजीची। इसके साथ उन्होंने कंधे पर मेहरून कलर का शॉल लिया था। रेड एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ दीपिका ने गोल्ड का जड़ाऊ रानी हार पहन अपने लुक को कंप्लीट किया था। इन तस्वीरों में दीपिका को बेटी की बारात और अपने जमाई राजा का स्वागत करते देखा जा सकता है। दीपिका ने जमाई राजा राम गाने पर डांस करते हुए अपने छोटे दामाद का स्वागत किया। तो इन तस्वीरों में दीपिका और उनके पति बेटी को शादी के मंडप तक ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका इमोशनल भी होती नजर आई। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

बता दें कि जूही दीपिका चिखलिया की छोटी बेटी है। वह अपने पिता हेमंत टोपीवाला के फैमिली बिजनेस श्रृंगार सिल्की से जुड़ी हुई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साल 1991 में दीपिका चिखलिया ने मुंबई के जानेमाने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला के साथ शादी की थी। शादी के बाद हेमंत और दीपिका दो बेटियों निधि और जूही के पेरेंट्स बने।

साल 2021 में इन्होंने अपनी बड़ी बेटी निधि की शादी की और अब जूही का घर भी बस गया है। खूबसूरती के मामले में निधि और जूही दोनों ही अपनी मां दीपिका पर गई हैं। हालांकि इन्होंने एक्टिंग की बजाय पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया और फैमिली बिजनेस से जुड़ गई।

Leave a Comment