दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही बजने वाली है शहनाई। 34 की उम्र में दुल्हन बनने वाली है बहन अनीषा। देओल परिवार संग जुड़ने जा रहा है रिश्ता। सनी की समधन बनेंगी दीपिका। कौन है वह शख्स जिसके लिए धड़क रहा अनीषा का दिल। रणवीर ने जोड़े अनीषा के दिल के तार। कपल के बीच क्यूपिड बने दुआ के पापा। दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं।
दुआ की मासी अनीषा पादुकोण 34 साल की उम्र में दुल्हन बनने को एकदम तैयार हैं। यह तो सभी जानते हैं कि अनीषा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन से हो चुकी है और वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक अनीषा के सपनों के राजकुमार के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया।
बताया जा रहा है कि अनीषा के ड्रीम मैन की तार देओल परिवार से जुड़ रही है। तो वहीं अब कहीं ना कहीं इस बात का खुलासा तो हो ही गया है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही सनी देओल की समधन बनने वाली हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि कौन है वह शख्स जो बनने वाला है पादुकोण परिवार का दामाद। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दीपिका की बहन अनीषा पादुकोण देओल परिवार से ताल्लुकात रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं।
रोहन आचार्य की बहन दिशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीषा की रोहन से शादी के बाद दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। गौर करने की बात तो यह है कि इस रिश्ते को मुकम्मल करने में सबसे बड़ा हाथ रणवीर सिंह का है।
जी हां, दुआ के पापा ने जीजा ड्यूटी छोड़ अपनी साली साहिबा के लिए क्यूपिट का रोल अदा किया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया और हर कोई खुशी से झूम उठा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह क्या कनेक्शन निकल आया। वहीं एक और यूजर ने लिखा, “देपिका सनी देओल फैमिली कॉम्बो एपिक। एक और शख्स ने लिखा, “देओल फैमिली में दीपिका का नाम। वाह। हालांकि अभी दोनों परिवार की ओर से इस बारे में ऑफिशियल जानकारी सामने आनी बाकी है। बात करें दीपिका के होने वाले जीजा की तो भले ही रोहन फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं ।
लेकिन वो खुद बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुकात रखते हैं। दरअसल वो लेजेंड्री फिल्म मेकर विमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट ग्रैंड सन हैं। वो दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं जो अपने परिवार के कार्यभार को आगे बढ़ा रहे हैं। अनीषा और रोहन एक दूसरे को सालों से जानते हैं। रणवीर सिंह के पेरेंट्स और रोहन के पिता सुमित आचार्य दोनों ही करीबी दोस्त हैं। उनकी मंगेतर अनीषा की बात करें तो वह एक पूर्व गोलफ खिलाड़ी हैं। जिन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया।
फिलहाल अनीषा द लिव लव ऑफ फाउंडेशन की सीईओ हैं। जिसकी स्थापना उनकी बहन दीपिका ने साल 2015 में की थी। यह ट्रस्ट उन लोगों की मदद करता है जो स्ट्रेस, और से जूझ रहे हैं।
