जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन सोढ़ी ने बताई तारक मेहता शो की सच्चाई कहा – दिशा वकानी से भी प्रेगनेंसी में काम करवाया।

जेनिफर मिस्त्री बंसेवाल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन कौर सोडी का किरदार निभाया था। मगर 2023 में उन्होंने अचानक से खुद को इस शो से अलग कर लिया। बाहर आते ही उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असत कुमार मोदी के खिलाफ का केस किया। अब करीब 2 साल बाद जेनिफर ने असित के खिलाफ एक और खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेगनेंसी के दौरान असित ने उन्हें इस शो से बाहर निकाल दिया था।

वहीं दयाबेन का रोल करने वाली दिशा वकानी को उनकी प्रेगनेंसी के दौरान इससे बिल्कुल अलग ट्रीटमेंट मिली थी। पिंकविला से हुई बातचीत में जेनिफर ने इस घटना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 2013 में वह करीब 4 1/2 महीने की प्रेग्नेंट थी जब उन्हें इस शो से निकाल दिया गया। बाद में उन्होंने अपनी वापसी के लिए काफी रिक्वेस्ट की थी।

मगर असत उन्हें बाहर रखने पर अड़े हुए थे। वहीं दिशा को उनकी प्रेगनेंसी के दौरान अंतिम समय तक काम करवाया गया। जेनिफर के मुताबिक मैं हाथ पैर जोड़ रही थी मेरी प्रेगनेंसी के टाइम कि मुझे वापस आना है। इन लोगों ने दिशा के सामने हाथ पैर जोड़े थे। दिशा की डिलीवरी के बाद सब कुछ के बाद इतने हाथ पैर जोड़े हैं। वो नहीं आई तो नहीं आई। जेनिफर ने बताया कि दिशा ने उस वक्त भी शो की शूटिंग की जब वो नाइन मंथ प्रेग्नेंट थी।

उनके अनुसार उसको सीढ़ी चढ़ना मना था। तो उसके लिए स्ट्रेचर जैसा था। उस पर बिठाकर ऊपर ले जाते थे क्योंकि ऊपर शूट करना रहता था इंटीरियर में। बता दें कि जेनिफर 2008 से 2013 और 2016 से 2023 के बीच इस शो का हिस्सा थी। 2013 में उन्हें प्रेगनेंसी के कारण शो से दूर रखा गया। जबकि 2023 में के कारण उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया। मामले की जांच हुई और 15 फरवरी 2024 को असत इसमें दोषी पाए गए।

सजा के तौर पर कोर्ट ने उन्हें जेनफर का बकाया चुकाने के साथ-साथ 5 लाख का अतिरिक्त हर्जाना देने का आदेश दिया था। इस केस के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा। धीरे-धीरे कई दूसरे एक्टर्स ने भी खुद को इससे अलग कर लिया।

Leave a Comment