गौहर खान का ठीक नहीं ससुर इस्माइल दरबार संग रिश्ता,बहू के एक्टिंग करियर से एतराज।

एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति कुछ साल पहले ही माता पिता बने थे इतना ही नही, गौहर ने हाल ही में दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस करके खूब चर्चा बटोरी थी और अब फिर एक बार गौहर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई है। हालांकि इस बार अपने पति की वजह से नही बल्की ससुर की वजह से गौहर का नाम चर्चा में है।

दरअसल विकी लालवाणी से खास बातचीत में इस्माइल दरबार ने कहा, “मैं एक पिछड़े परिवार से आता हूं। टीवी पर जब भी सेन्सुयस सीन आते थे हम मुंह मोड़ लिया करते थे। ये हमारे घर में आज भी होता है।

गौहर हमारे परिवार का हिस्सा हैं अब, और उसकी प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। लेकिन मैं उसे नहीं कह सकता है कि वो काम नहीं कर सकती हैं, वो हक मेरे बेटे का है। तो मैं ऐसी एक्टिविटी में नहीं पड़ता जो मुझे परेशान करे।”

हालांकि इस्माइल के इस बयान से सोशल मीडिया पर लोगो ने नाराजगी जताई है।एक ने लिखा- अगर गौहर काम नहीं करेगी तो फिर कमाएगा कौन। रोटी कहां से आएगी? दोनों घर बैठ जाएं क्या?

दूसरे ने लिखा : खुद का बेटा निठला नंबर 1 और जो काम कर रहे हैं उनको ज्ञान दे रहे हैं।

Leave a Comment