एक का निकाह…दूसरी का निधन, दंगल की गीता-बबीता की किस्मत में इतना फर्क!

एक का निकाह तो दूसरी की दर्दनाक मौत। दंगल की गीता बबीता की किस्मत में इतना फर्क। एक को नसीब हुआ प्यार का लाल जोड़ा तो दूसरी की आखिरी इच्छा रह गई हमेशा हमेशा के लिए अधूरी। गीता की खुशियां देख फैंस को याद आए बबीता के आंसू। हाथों में मेहंदी, प्यार का लाल जोड़ा पहने दंगल गर्ल जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है।

इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ चुकी जायरा ने अपने निकाह की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। दंगल की गीता के नाम से मशहूर जायरा ने महज 24 साल की उम्र में शादी कर सभी को चौंका दिया है।

बता दें जायरा ने दो फोटो शेयर की है। एक में वह अपने निकाहनामा पर साइन कर रही हैं और दूसरी फोटो में वह अपने पति के साथ चांद को देख रही हैं।

इन तस्वीरों के नीचे फैंस जायरा को खूब बधाइयां दे रहे हैं। और जबजब गीता की बात होती है तो दंगल की बबीता का जिक्र भी हमेशा होता है। दोनों ने एक साथ दो बहनों के रूप में बॉलीवुड की दंगल मूवी के साथ डेब्यू किया था। जो साल 2016 में आई थी और आज की बात करें तो जहां गीता यानी कि जायरा ने अपने हमसफर के साथ जिंदगी की एक नई शुरुआत की है।

वहीं बबीता यानी कि सुहानी भटनागर की एक साल पहले 16 फरवरी 2024 को दर्दनाक निधन हो गई थी। उन्हें एक रेयर बीमारी हो गई थी। । यह एक है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी का इलाज और दवाइयां फिलहाल उपलब्ध नहीं है। सुहानी भटनागर के पिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरू में सभी को लगा कि एक्ट्रेस को कोई स्किन की समस्या हो गई है और उसी हिसाब से उनका इलाज किया गया।

लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि उन्हें एक रेयर ऑटोइ्यून डिजीज है और रिपोर्ट्स की मानें तो शुरू में मिले गलत इलाज के चलते सुहानी की हालत बहुत बिगड़ गई थी। उनके लंग्स समेत बॉडी के कई पार्ट्स में पानी भर गया था। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए थे और 16 फरवरी 2024 को सुहानी का निधन हो गया था। जिसके चलते पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। क्योंकि जब सुहानी की निधन हुई वह महज 19 साल की थी। जहां एक तरफ जायरा अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी रही हैं, वहीं सुहानी के कितने ही सपने हमेशा हमेशा के लिए अधूरे रह गए।

सुहानी तो अब इस दुनिया में नहीं रही लेकिन जायरा फिलहाल अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। बता दें दंगल के लिए जायरा वसीम को नेशनल अवार्ड भी मिला था। उन्होंने आमिर के साथ फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में भी काम किया था। इसके बाद वह प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक में भी नजर आई थी। जिसके बाद जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके पीछे उन्होंने कई वजह बताई थी।

उन्होंने बताया था कि वह अपने काम से खुश नहीं थी और धर्म का हवाला देते हुए उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली थी और अब 6 साल बाद 24 साल की उम्र में उन्होंने निकाह कर लिया है। ।।

Leave a Comment