दबंग 2 को लेकर बोले सोनू सूद – सलमान ने रिक्वेस्ट की लेकिन…

कुछ समय पहले फिल्म मेकर अभिनव कश्यप ने अपने पडकास्ट पर दावा किया था और कहा था कि सलमान खान दबंग 2 को मेरी बनाई हुई दबंग जैसी ही बनाना चाह रहे थे और उन्होंने दबंग का स्केच उठाया और उसी पर दबंग टू बनाई। अब इसी पर ठप्पा लगाया है सोनू सूद ने।

सोनू सूद ने रिसेंट इंटरव्यू में रिवील किया है कि सलमान खान ने खुद उन्हें दबंग टू का हिस्सा बनने के लिए कहा था।

सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने जब अपने पार्ट की कहानी सुनी तब उन्हें वो स्टोरी कनेक्टेड नहीं लगी और इसीलिए उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। सोनू सूद ने कहा कि सलमान ने भी कॉल किया और मुझे यह फिल्म करने के लिए कहा लेकिन मैंने तब भी मना कर दिया।

हाफ हार्टेडली मैं किसी भी कहानी का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। सोनू सूद ने कहा कि मैंने सलमान खान को क्लियरली कहा कि मुझे यह रोल समझ ही नहीं आ रहा है और मैं इस रोल को रिपेयर नहीं कर पाऊंगा। इसीलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं।

आपको बता दें कि दबंग फिल्म में सोनू सूद ही विलेन थे और इनिशियली सलमान खान और अरबाज खान सोनू सूद को विलेन के रूप में लेना ही नहीं चाह रहे थे। उनका मानना था कि किसी बड़े विलेन को लेना चाहिए। लेकिन फिर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को कहा कि आप स्ट्रांग हैं तो आपके सामने विलेन भी स्ट्रांग होना चाहिए।

तभी फिल्म का मजा आएगा और तब जाकर सोनू सूद फिल्म का हिस्सा बने। हालांकि उसके बाद भी सोनू सूद के कई सींस काटे गए। मुन्नी बदनाम हुई।

यह गाना पूरा सोनू सूद पर पिक्चराइज होना था। लेकिन गाना बहुत अच्छा लगा सलमान को। सलमान ने फैसला किया कि वह भी इस गाने का हिस्सा बनेंगे। तब सोनू सूद ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि एक ही तो गाना था मेरा वह भी मेरे हाथ से

Leave a Comment