21 साल की फेमस एक्ट्रेस का निधन। कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट ने ले ली जान। एक गलती पड़ गई जिंदगी पर भारी। करियर में शॉर्टकट लेना चाह रही थी एक्ट्रेस। गवा दी जान और खूबसूरत बनने का सपना बन गई आखिरी ख्वाहिश। कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट का चलन बॉलीवुड में बहुत ज्यादा है। अब यह सब कुछ बहुत आम बात हो गई है। लोगों का मानना है हर दूसरी एक्ट्रेस ने किसी ना किसी प्रोसीजर का सहारा लिया हुआ है ।
अपने चेहरे और बॉडी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए। लेकिन इन सबके अपने कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। और अगर हम आपसे कहें कि एक एक्ट्रेस है जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट के चलते अपनी जान गवा दी। ज्यादा सुंदर बनने के चक्कर में एक्ट्रेस की जान चली गई।
सिर्फ 21 साल में तो क्या आप मानेंगे? लेकिन यह एकदम सच है। हम बात कर रहे हैं चेतना राज की। कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस चेतना राज ने महज 21 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जाता है बहुत कम समय में एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। चेतना कन्नड़ दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गई थी। अपने एक्टिंग करियर में वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी।
चेतना उन उभरती हुई एक्ट्रेसेस में से एक थी जो आगे चलकर मनोरंजन की दुनिया में बड़ा नाम कमा सकती थी। लेकिन 17 मई 2022 को 21 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और वजह थी उनका बहुत ज्यादा सुंदर बनने का लालच। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना ने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई। फैट फ्री होने के लिए अपना फिगर और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने लाइपोसेक्शन ट्रिटमेंट करा ली थी। कहा जाता है सर्जरी के लिए एक्ट्रेस बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हो गई थी। उसी सर्जरी के बाद चेतना की तबीयत बिगड़ गई। फेफड़ों में पानी भरने के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सर्जरी के लिए उन्होंने अपने माता-पिता से इजाजत मांगी थी। लेकिन चेतना की यह बात सुनकर घर वालों ने ट्रिटमेंट के लिए साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ खुद ही ट्रिटमेंट करवाने के लिए अस्पताल पहुंच गई थी। अपने पेरेंट्स के अगेंस्ट जाकर उन्होंने यह काम किया जो उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।
वहीं आपको बता दें कि चेतना के निधन के बाद उनके पिता वरद राजू ने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उनकी बेटी चेतना को लेकर अस्पताल वालों ने लापरवाही बरती है। वहीं उनके करियर को लेकर बात करें तो चेतना कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी थी।
लेकिन दोरे साहनी और गीता की वजह से वह घर-घर में मशहूर हो गई थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में ऐसी शोहरत हासिल कर ली थी जिसका सपना हर एक्ट्रेस देखा करती है। बता दें उनके करीबियों का यह मानना था कि टीवी के बाद वह फिल्मों में भी यही शहरत हासिल करना चाह रही थी। जिसके चलते उन्होंने अपने लुक्स को और बेहतर बनाने के लिए कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट का सहारा लेने का सोचा। लेकिन ज्यादा खूबसूरत और बेशुमार शोहरत पाने का सपना उनका सपना ही रह गया।