कौन हैं C J Roy?2,039 करोड़ के मालिक ने छापेमारी के बाद क्यों ली खुद की जान।

रियलस्टेट किंग का खौफनाक अंत। क्या आईटी की दबिश ने छीना चैन या किसी राज ने ले ली सीजे रॉय की जान? जी हां, बेंगलुरु का वो नाम जिसने रियलस्टेट की दुनिया में कॉन्फिडेंस इस कदर दिखाया कि 9000 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन बैठा।

लेकिन क्या पता था कि करोड़ों के साम्राज्य के मालिक का अंत इतना खौफनाक होगा। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी निधन अपने पीछे सवालों का एक ऐसा छोड़ गई है जिसका जवाब बेंगलुरु पुलिस और जांच एजेंसियां शिद्दत से ढूंढ रही है।

सूत्रों के मुताबिक घटना बेंगलुरु के सदाशिव नगर की स्थित उनके आवास पर हुई। अचानक एक चलने की आवाज आती है और पूरा इलाका दहल जाता है। घर के भीतर सीजी रॉय खून से लथपथ पाए गए। आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मर घोषित कर दिया। शुरुआती जांच मामला शॉट यानी लगने का है। लेकिन सवाल यह है कि वो चली कैसे? वैसे सीजी रॉय पैच वैसे सीजी रॉय सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं बल्कि वह एक ब्रांड थे।

रियलस्टेट से लेकर मनोरंजन जगत तक उनका सिक्का चलता था। कॉन्फिडेंट ग्रुप ने बेंगलुरु और कोच्ची जैसे शहरों में लग्जरी प्रोडक्ट्स की झड़ी लगा दी थी। वे कई मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के सह निर्माता भी थे। उनकी लाइफस्टाइल और रुतबा देखकर किसी को अंदाजा नहीं था कि अंदरूनी तौर पर कुछ गलत चल रहा है। सफलता की चमक के पीछे विवादों का अंधेरा भी था। रॉय पिछले कुछ समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर थे।

उन पर टैक्स चोरी और वित्तीय अनिमितताओं के गंभीर आरोप थे। कुछ समय पहले उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी। तो क्या यह कानूनी दबाव उनके तनाव की वजह था या कोई ऐसा राज था जो अपने साथ ले गए। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। मौके से बरामद हथियार की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई नोट मिला है या रॉय ने हाल ही के दिनों में किसी से बात की थी।

उनके करीबियों और ऑफिस स्टाफ से पूछताछ जारी है ताकि मौत की इस गु्थी को सुलझाया जा सके। बिजनेस टैकून सीजे रॉय एक ऐसी शख्सियत थे जिसने हजारों लोगों को घर दिए लेकिन नियति देखिए आज उनका अपना ही घर एक क्राइम सीन बन गया है। सीजे रॉय की मौत ने कॉर्पोरेट जगत को हिला दिया है।

Leave a Comment