सैयारा ने चंकी पांडे & अनन्या पांडे को दिया मुंह तोड़ जवाब

सयारा फिल्म सुपरहिट होने के बाद पूरा पांडे परिवार खुश है। इनफैक्ट चंकी पांडे ने तो यह तक कह दिया कि जो मैं नहीं कर पाया पांडे होकर वो मेरे भतीजे अहान पांडे ने कर दिखाया। अब तक तो फिल्म इंडस्ट्री में खान और कपूर का जिक्र होता था।

लेकिन अब पांडेज का भी जिक्र होने लगा। अनन्या पांडे ने भी अपने कजिन को फिल्म इंडस्ट्री में जोर शोर से वेलकम किया और अहान पांडे के लिए कई सारी पोस्ट की। जहां एक तरफ चंकी पांडे और अनन्या ने आहान के लिए प्यार दिखाया।

वहीं दूसरी तरफ आहान एक वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि मेरा चंकी पांडे से सिर्फ इतना रिश्ता है कि मेरा सरनेम पांडे है। बस इसी वजह से मैं उनसे कनेक्टेड हूं। बाकी मेरा कोई लेना देना नहीं। मैं आपको बता दूं कि फिल्म इंडस्ट्री में मैंने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है और मैं वहीं से पॉपुलर हुआ हूं। मेरे पिता का नाम आलोक शरद पांडे है। बस इसी वजह से मेरा भी सरनेम पांडे है और बस इतना ही कनेक्शन है पांडे से मेरा। इसके अलावा कोई कनेक्शन नहीं है। आहान पांडे की इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और यह कह रहा है कि क्या स्टार बनते ही आहान पांडे के भाव बढ़ गए हैं?

आखिर आहान पांडे अपने ही फैमिली को लेकर इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं? क्या चंकी पांडे और उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा है? क्या आहान पांडे को किसी ने नीचा दिखाया है कि वह इस तरह की बात अपने परिवार वालों के लिए कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह चर्चे शुरू हुए तो लोग यह पता करने लग गए कि आखिर आन पांडे ने यह कब बोला और क्यों बोला और यह वीडियो जो आहान पांडे का वायरल हो रहा है यह कब का है। तो पता चलता है कि आहान पांडे जो सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म आने से कई सालों पहले से ही एक्टिव थे। अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

उन आान पांडे ने 2019 में एक लाइव सेशन किया था। और इसी दौरान किसी ने उनसे चंकी पांडे के बारे में पूछा तो आहान पांडे ने कहा कि चंकी पांडे से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मैंने अपनी पॉपुलैरिटी अपने दम पर बनाई है। किसी और के दम पर नहीं। तब का यह वीडियो है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब आहान पांडे के रिश्ते पांडे परिवार से ठीक है। अनन्या और चंकी पांडे दोनों के साथ उनके रिश्ते ठीक है। लेकिन कुछ साल पहले यह रिश्ते ठीक नहीं थे। शायद यही वजह है कि अहान पांडे ने ऐसा स्टेटमेंट दिया।

Leave a Comment