बिस्तर में पड़ी रही, रही बिस्तर में तब तो आप बाइक उठाई चलती है। वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ को लेकर हर तरफ उनकी बातें हो रही हैं। इसी बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने उनके साथ क्या-क्या हुआ इस पर एक पॉडकास्ट में बात की है। दरअसल वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में चंद्रिका एमजे मुकेश जैन के साथ पॉडकास्ट में नजर आ रही है। वीडियो में चंद्रिका कह रही है कि जब मेरे आत्मसम्मान पर बात आती है तो मैं वह चीजें छोड़ना पसंद करती हूं। मैंने बहुत किया है। वो चांटा मार देते। मैं बर्दाश्त कर लेती लेकिन शब्द हर्ट करते हैं। वीडियो में आगे वड़ा पाव गर्ल कहती है कि रीड की हड्डी में इतना गैप हो गया था जिसमें मैं बिस्तर में पड़ी रही। तब भी आप बाइक उठाकर निकल गए। यह सारी चीजें किससे बोलूं? मुझे नहीं फर्क पड़ रहा है। करवा चौथ के व्रत वाले दिन आप बीवी को छोड़कर निकल जाओगे।
लेकिन वो निकल गया और घर बनाने की जिम्मेदारी मैंने निभाई। हर एक जिम्मेदारी मैंने निभाई। हर एक चीज मैंने करी। मैं कहीं पीछे हटी तो मुझे बताओ। इतना ही नहीं वड़ा पाव गर्ल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा लेकिन सच है यह वीडियो सामने आने के बाद अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
