विवादों में घिरी वड़ा पाव गर्ल। चंद्रिका ने लगाए पति पर धोखा देने के आरोप। सोशल मीडिया पर हस्बैंड ने खोले शादी के राज। सरेआम वड़ा पाव गर्ल को दे डाली । अफेयर, झगड़े, चीटिंग जैसे शब्दों का किया इस्तेमाल।
चिंता में आए चंद्रिका के फैंस। बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आई वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल उनकी शादीशुदा जिंदगी में ऐसा तूफान आया है जिसका हाई वोल्टेज ड्रामा इस वक्त पूरी दुनिया देख रही है। दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे पर खुलकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा दिए हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं।
जहां चंद्रिका के हस्बैंड युगमगेरा ने वड़ा पाव गर्ल के अफेयर की बातें सोशल मीडिया पर उछाली है, तो वहीं चंद्रिका ने भी पति के खिलाफ वीडियो शेयर कर कई सबूत दिखाए हैं। अब चंद्रिका के हस्बैंड का एक और वीडियो सामने आ गया है। इसमें युगम चंद्रिका को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। लेटेस्ट वीडियो में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के हस्बैंड दुकान के एक्सेस की बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वही दुकान है जिसमें चंद्रिका फास्ट फूड बेचती हुई नजर आ जाती हैं। युगम ने चंद्रिका को यह धमकी दे दी है कि वह इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएंगी। चंद्रिका के हस्बैंड युगम वायरल वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रही हैं। मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। यह वीडियो मैं चंद्रिका के पेज पर इसलिए [संगीत] डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी भी मेरे पास है और यह वीडियो पता नहीं 2 मिनट या 2 घंटे के बाद कभी भी डिलीट हो सकता है। चंद्रका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। चाहे पेज का ले लो लेकिन इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी क्योंकि यह दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं। ध्यान रखना इस चीज को। युगम गुस्से में धमकी देते हुए कहते हैं तू चाहे जिसके साथ घूम। जिसे मर्जी हो सके उसे अपना नया आशिक बना। अपने नए आशिक के साथ घूम। मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया ना तो टांगे तोड़ दूंगा। वहीं चंद्रिका ने भी अपने पति पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर कर सबूत दिखाए थे। चंद्रिका ने रोते हुए शेयर किया था कि वह घर, बच्चा, दुकान सब कुछ संभाल रही हैं। लेकिन उनका पति किसी और के साथ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है यह सब कुछ एक पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ भी नहीं।
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है हंगामा। एक और यूजर ने कहा एक्टिंग देखो दोनों की। अब पता नहीं कौन सी फिल्म चाहिए या बिग बॉस चाहिए।
एक दूसरे यूजर ने लिखा वायरल होने का वीडियो। बता दें चंद्रिका दीक्षित ने अपनी जॉब छोड़कर वड़ा पाव स्टॉल लगाया और उसी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले जो वायरल हो गए थे। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके खाने के कंटेंट ने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें वड़ा पाव गर्ल कहना शुरू कर दिया। एक बार खुद चंद्रिका ने बताया था कि वह एक दिन में वड़ा पाव बेचकर ₹400 से ज्यादा कमा लेती है। अब यही दुकान विवादों में घिर गई है। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा है।
