धुरंधर को हुआ अपनी गलती का पछतावा। सक्सेस के तूफान के बीच रणवीर मांगेंगे गुनाहों की माफी। चामुंडी देव के सामने हाथ जोड़ होंगे नतमस्तक। बिना शर्त मांगेंगे माफी।
अदालत में देंगे हलफनामा। जी हां, धुरंधर 2 की आंधी तूफान के बीच आई है राहत बड़ी खबर। रणवीर सिंह के सिर से अब संकट के बादल छटते दिख रहे हैं। धुरंधर की कामयाबी के बीच जिस बयान को लेकर रणवीर विवादों में घिर गए थे, अब उसी विवाद को वह खत्म करने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने चामुंडी देव को लेकर दिए गए अपने बयान बिना शर्त माफी मांगने का फैसला किया है। जिसके लिए अब एक्टर चामुंडी देव के मंदिर भी जा सकते हैं
दरअसल अपनी फिल्म धुरंधर वन की रिलीज़ से ठीक पहले रणवीर सिंह 28 नवंबर 2025 को गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी इफी की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। इसी दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर फिल्म कांतारा चैप्टर वन में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ [संगीत] की थी और जोश-जश में होश खो बैठे रणवीर ने उस वक्त स्टेज पर चामुंडी देव को फीमेल घोस्ट बता दिया था। इसके साथ ही रणवीर ने उनकी मिमिक्री भी करके दिखाई थी।
यहीं से पूरा विवाद खड़ा हुआ। चामुंडी देव को फीमेल घोस्ट कहे जाने पर रणवीर को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। चारों तरफ उनकी आलोचना हुई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बयान की माफी भी मांगी लेकिन एक्टर की माफी का कोई असर नहीं हुआ। विवाद ने गंभीर रूप तब ले लिया जब रणवीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की एफआईआर दर्ज हो गई।
अब 24 मार्च को इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां रणवीर सिंह की तरफ से कोर्ट में जानकारी दी गई कि वह कांतारा सीन के नकल करने और चामुंडी देव को फीमेल घोस्ट बताए जाने पर बिना शर्त माफी मांगेंगे [संगीत] और इसके लिए एफिडेविट यानी कि हलफनामा भी फाइल करेंगे। रणवीर की तरफ से कोर्ट में कहा गया है कि वह चामुंडा मंदिर जाकर देवी से अपनी गलती की माफी मांगेंगे। इसी सुनवाई के दौरान जस्टिस एम नाग प्रसन्ना ने कहा कि एक्टर ने जो किया वह भले ही गलत है लेकिन यह उन्होंने गलती से किया है।
जिसके बाद जज ने अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख देते हुए यह भी साफ कर दिया कि अगर तब तक एक्टर ने माफी मांग ली तो इस मामले पर कारवाई बंद करने के बारे में सोचा जाएगा।
अब देखना यह है कि धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता को एंजॉय कर रहे रणवीर सिंह कब [संगीत] कर्नाटक के मैसूर शहर जाकर चामुंडी हिल्स पर स्थित माता के मंदिर में मत्थ टेकते हैं और अपनी गलती की माफी मांगते हैं क्योंकि इससे पहले ना तो यह विवाद खत्म होगा और ना ही धुरंधर रणवीर की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं।
