अजीत पवार का प्लेन हादसे में निधन। सौंदर्या तरुणी सचदेव इंद्र ठाकुर का काल बना था प्लेन हादसा। हादसे के वक्त प्रेग्नेंट थी 31 साल की एक्ट्रेस। बीवी बच्चे के साथ गई नदिया के पार एक्टर की जान। मुस्कुराती रसना गर्ल ने फैंस को खूब रुलाया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया।
उनके निधन से ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। जब भी किसी बड़े प्लेन क्रैश की खबर आती है तो डर, सदमा और सवाल अपने साथ लेकर आती है। बता दें आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री भी ऐसे हादसों से अछूती नहीं रही है। पिछले कुछ सालों में ऐसे नाम सामने आए हैं जिनकी जिंदगी प्लेन हादसे में अचानक थम गई। अजीत पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद बॉलीवुड से जुड़े पुराने किस्से और यादें फिर चर्चा में आ गए हैं।
प्लेन हादसे में जब भी किसी सितारे की निधन के बारे में बात होती है, सबसे पहले नाम आता है एक्ट्रेस सौंदर्या का। साउथ और बॉलीवुड दोनों में अपनी अलग पहचान बना चुकी सौंदर्या का साल 2004 में एक प्लेन हादसे में निधन हो गया था। बताया जाता है वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी उनका विमान हादसे का शिकार हो गया।
उनकी निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। सौंदर्या उस दौर की उन एक्ट्रेसेस में थी जिन्हें टैलेंट और सादगी दोनों के लिए जाना जाता था। बता दें जब एक्ट्रेस का निधन हुआ तब वह से मंथ प्रेग्नेंट थी और महज 31 साल की थी। चाइल्ड एक्ट्रेस तरुणी सचदेव जिन्हें रसना गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें फिल्म पा में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद खूब ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।
बता दें उनकी मौत 14 मई 2012 को नेपाल के जोमसम एयरपोर्ट पर हुई थी। तरुणी अपने 14वें बर्थडे पर मां के साथ प्लेन में मौजूद थी जो हाड़ा हो गया था। इस प्लेन में उनकी मां का भी निधन हो गया था। कहते हैं तरुणी के पिता को उनका देह मिलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब बात करते हैं फिल्म नदिया के पार एक्टर इंदर ठाकुर की। जहां सौंदर्य और तरुणी सचदेव का प्लेन हादसा था।
वहीं इंद ठाकुर एक साजिश का शिकार हो गए थे। एक्टर का 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। 23 जून 1985 को वो अपनी फैमिली के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में थे। जब एयर इंडिया की यह फ्लाइट टोरंटो से लंदन जा रही थी। मंजिल तक पहुंचने से सिर्फ 45 मिनट पहले यह प्लेन घटना का शिकार हो गया था। प्लेन को धमाके से बीच हवा में उड़ा दिया गया था।
इस हादसे में सभी 307 पैसेंजर और 22 क्रू मेंबर्स की दुखद निधन हो गई थी। प्लेन क्रैश में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे अपनी जान गवा चुके हैं। जिनके लिए प्लेन में सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हो गया। जहां तरुणी सचदेव ने अपने जन्मदिन पर ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं साउथ सुपरस्टार सौंदर्य हादसे के वक्त प्रेग्नेंट थी। इन सभी की मौत आज भी लोगों का दिल तोड़ देती है।
