बॉलीवुड में 4 सितारों पर गहराया संकट,एक के बाद एक पहुंचे हॉस्पिटल।

बॉलीवुड को लगी किसकी बुरी नजर? एक के बाद एक आई मनहूस खबर। एक-एक कर दिग्गज सितारों पर मंडराया संकट। किसी को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी तो कोई अभी भी है भर्ती। नवंबर का महीना फिल्म जगत के लिए बेहद उठापटक वाला साबित हो रहा है। या यूं कहें कि एक के बाद एक ऐसी खबरें आ रही हैं कि लोग यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि हमारे फिल्म जगत को किसकी बुरी नजर लग गई है। महीने की शुरुआत से ही दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं।

पहले धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबरों ने सनसनी मचाई। अभी लोग इस झटके से संभल ही नहीं पाए थे कि 90 साल के प्रेम चोपड़ा के भी हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने हर किसी को सक्ते में डाल दिया। फैंस धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे और इसी बीच जरीन खान की प्रेयर मीट में 83 साल के जितेंद्र लड़खड़ाकर बुरी तरह से गिर गए।

जितेंद्र को यूं गिरता देख उनके चाहने वालों का दिल दहल गया और फिर 12 नवंबर की सुबह गोविंदा के भी हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने लोगों को फिर से तगड़ा झटका दे डाला। फैंस यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इंडस्ट्री को किसकी नजर लग गई है। तो वहीं वो अपने फेवरेट स्टार्स की हेल्थ अपडेट जानने के लिए भी चिंतित दिखे। तो चलिए सबसे पहले आपको सभी की हेल्थ अपडेट दे देते हैं और शुरुआत करते हैं हर दिल अजीज धर्मेंद्र के साथ जिन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर परिवार घर ले जा चुका है। अब धर्मेंद्र का इलाज घर से ही किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हालांकि उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। यही वजह है कि परिवार ने एक्टर का इलाज अब घर पर ही करवाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सनी और बॉबी ने अपने पिता के लिए उनके रूम को हॉस्पिटल रूम में तब्दील करवा दिया है। समय-समय पर डॉक्टर धर्म जी की तबीयत का जायजा लेने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं 90 साल के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को भी 10 नवंबर की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जहां धर्मेंद्र घर पहुंच गए हैं, वहीं प्रेम चोपड़ा अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। प्रेम चोपड़ा को उम्र संबंधी समस्या और लंग इंफेक्शन के बाद रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। परिवार ने जानकारी दी है कि प्रेम चोपड़ा की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनकी कंडीशन स्टेबल है।

एक-द दिन में उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी। प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने यह जानकारी भी दी कि प्रेम जी को इस वक्त अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र की सबसे ज्यादा चिंता सता रही है। वो बार-बार उनके बारे में सवाल कर रहे हैं। वहीं 12 नवंबर की सुबह जब धर्मेंद्र को घर लेकर जाने की तैयारियां हो रही थी, तभी खबरें आई कि गोविंदा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि 11 नवंबर की रात गोविंदा अपने घर में अचानक गश खाकर गिर पड़े थे। जिसके बाद रात 1:00 बजे के करीब उन्हें क्रिटिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। गोविंदा के मुताबिक उन्हें सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। मंगलवार की सुबह से ही वह काफी कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे।

बेहोश होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाने का फैसला लिया गया। हालांकि गोविंदा अब ठीक है और डिस्चार्ज होकर अपने घर भी पहुंच गए हैं। 10 नवंबर को संजय खान की पत्नी जरीन खान की शोक सभा रखी गई थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन l तब मचा जब 83 साल के जितेंद्र अचानक लड़खड़ा कर बुरी तरह से गिर गए। जितेंद्र को यूं गिरता देख हर किसी का दिल दहल गया।

वीडियो वायरल हुए तो लोग उनके लिए चिंतित हो गए। मंगलवार को जितेंद्र के बेटे और एक्टर तुषार कपूर ने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि जितेंद्र अब ठीक हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई थी। वह अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

Leave a Comment