जन्म से हिंदू या मुस्लिम धर्म से क्रिश्चियन। किसी ने मां के लिए बदला धर्म तो किसी ने शराब के लालच में अपनाई क्रिश्चियनिटी। इस एक्ट्रेस की कन्वर्जन की कहानी सुन सभी दंग। कपूर बेटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल।
आज क्रिसमस है। इस फेस्टिवल को बॉलीवुड सितारे बड़े ही धूमधाम और लैविश अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। करीना, मलाइका, कैटरीना हर साल अपने घर पर क्रिसमस डिनर्स का आयोजन करते हैं। जिसमें परिवार के सभी सदस्य और दोस्त शामिल होने पहुंचते हैं। इसी बीच कुछ फैंस सोच में पड़ जाते हैं कि जन्म से हिंदू या मुस्लिम होकर इतने शौक से क्रिसमस क्यों मनाते हैं?
तो बता दें बहुत से ऐसे सेलेब्स हैं जो जन्म से बेशक हिंदू या मुस्लिम है पर धर्म क्रिश्चियन फॉलो करते हैं जिसके चलते वो क्रिसमस थैंक्स गिविंग मनाते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है करीना कपूर का। करीना कपूर का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है और उन्होंने शादी सैफ अली खान से की है जो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन बेबो ना हिंदू और ना ही मुस्लिम धर्म को फॉलो करती हैं। दरअसल वो क्रिश्चियन धर्म को फॉलो करती हैं। उनकी मां बबीता का हमेशा से क्रिश्चियनिटी की तरफ झुकाव रहा। जिसके चलते बेटी करीना ने भी ईसाई धर्म अपना लिया। उन्हें चर्च में गाए जाने वाले धार्मिक गाने भी बहुत पसंद आते हैं।
मलाइका अरोड़ा। मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता ईसाई धर्म को मानती हैं। उनके पिता बेशक हिंदू थे लेकिन मां मलयाली कैथोलिक हैं और उन्होंने बचपन से ही ईसाई धर्म का पालन किया है। बता दें उनके पिता पंजाबी थे और उनके परिवारों में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और दोनों बहनों ने मुस्लिम धर्म के आदमी से शादी की थी। जहां अब मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, वहीं अमृता 2009 से शकील से हैप्पीली मैरिड हैं। रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जन्म से हिंदू थे। उनका असली नाम रमेश गोपी नायर था। लेकिन बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रेमो डिसूजा रखा। कहा जाता है उन्होंने अपनी एंग्लो इंडियन पत्नी लज़ेल से शादी करने के बाद यह बदलाव किया था और उनके माता-पिता भी ईसा मसीह में विश्वास रखते थे। हालांकि वह खुद हिंदू ही रहे जिससे परिवार में रेमो अकेले ईसाई हैं। नगमा बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा की मां मुस्लिम थी और पिता हिंदू थे।
लेकिन एक्ट्रेस ने ईसाई धर्म अपना लिया है और वह इस धर्म का पालन करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने मुस्लिम और हिंदू धर्म के बारे में पढ़ा। लेकिन वो ईसाई धर्म से ज्यादा जुड़ पाई और अब बाइबल पढ़ती हैं और क्रिश्चियनिटी फॉलो करती हैं। सुनीता आूजा गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सुनीता आधी पंजाबी और आधी नेपाली। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने अपने स्कूल डेज में ही क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। दरअसल उनकी पढ़ाई ईसाई स्कूल में हुई थी। उसी दौरान वाइन पीने के लालच में उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था। हालांकि वो हिंदू धर्म में भी आस्था रखती हैं।
कैटरीना कैफ कैटरीना कैफ की मां ईसाई है और पिता कश्मीरी मुस्लिम थे। एक्ट्रेस का जन्म एक ब्रिटिश फैमिली में हुआ था। पिता मोहम्मद कैफ एक कश्मीरी मुस्लिम और एक ब्रिटिश बिजनेसमैन थे।
वहीं मां सुजैन क्रिश्चियन हैं। उन्होंने विक्की कौशल से शादी की जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन कैटरीना अपने मां के धर्म क्रिश्चियनिटी को फॉलो करती हैं और हर साल अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक लैविश क्रिसमस डिनर भी रखती हैं।
