दीपिका कक्कड़ पर दिखने लगा बीमारी की ट्रीटमेंट का असर, दर्दनाक है इलाज । खुद को कोस रही एक्ट्रेस !

लीवर ट्रिटमेंट के 1 महीने बाद शुरू हुआ रोग का इलाज। ट्रीटमेंट शुरू होते ही दिखने लगे साइड इफेक्ट्स। दर्द में तड़पी सिमर तो खुद को कोसती दिखी एक्ट्रेस। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे चैलेंजिंग दौर से गुजर रही है।

2 महीने पहले ही दीपिका को लीवर कैंसर डायग्नोस हुआ था। एक्ट्रेस के लीवर के निचले हिस्से में टेनिस बॉल के साइज जितना बड़ा ट्यूमर था जो कि कैंसर में बदल चुका था। बीते महीने ही दीपिका का ऑपरेशन किया गया था।

एक्ट्रेस की जान बचाने के लिए और कैंसर को उनकी बॉडी में आगे बढ़ने से रोकने के लिए डॉक्टर्स को उनके लीवर का एक छोटा टुकड़ा भी काटना पड़ा था ताकि रोग को उनकी बॉडी से बाहर निकाला जा सके। हालांकि रोग फ्री होने के बाद भी खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है। हाल ही में शोएब ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी थी कि दीपिका का कैंसर लौट सकता है। वह एक बार फिर इस बीमारी की चपेट में आ सकती हैं और उन्हें आगे के इलाज की जरूरत है जो कि अब शुरू भी हो चुका है। लेकिन अब दीपिका की हेल्थ से रिलेटेड एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने उनके फैंस को फिर से दुख में डाल दिया है।

दीपिका ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि नए इलाज के साइड इफेक्ट्स उनकी बॉडी में दिखने लगे हैं। जिसके चलते उनका खाना पीना भी मुश्किल हो गया है और उनके दिनरा दर्द में कट रहे हैं। जिसके बारे में दीपिका और शोएब ने अपने लेटेस्ट वॉग में जानकारी दी है। ब्लॉग में शोएब ने बताया है कि दीपिका अपना नया ट्रीटमेंट ओरल टारगेट थेरेपी के जरिए करवा रही हैं। यह थेरेपी एक गोली के रूप में दी जाती है।

इसके आगे शोएब ने बताया कि दीपिका को ओरल थेरेपी के दौरान साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं। उनके मुंह में छाले हो गए हैं। डॉक्टर ने दीपिका को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पीने की सलाह दी है। गौरतलब है कि इससे पहले अपने एक ब्लॉग में शोएब ने यह जानकारी भी दी थी कि लीवर कैंसर में कीमोथरेपी काम नहीं करती है। इसलिए इम्यूनोथेरेपी या फिर टारगेटेड थेरेपी के जरिए इलाज किया जाता है। दीपिका फिलहाल ओरल टारगेट थेरेपी करवा रही हैं।

हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो एक्ट्रेस की इम्यूनो थेरेपी भी की जा सकती है। इसके साथ ही दीपिका अपने ब्लॉग में खुद को कोसती हुई भी नजर आई। दीपिका ने बताया कि वह एक बात से काफी परेशान है। अपने दिल की बात करते हुए दीपिका ने कहा कि उन्हें दुख है कि बीमारी के चलते वह लोग रूहान का जन्मदिन ठीक से नहीं मना पाए।

कोई खास तैयारी नहीं कर पाए। दीपिका ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनकी बीमारी की वजह से सारी प्लानिंग बर्बाद हो गई। हालांकि इस तरह की मायूसी की बातें करती दीपिका को उनके पति ने बीच में ही रोक दिया।

शोएब ने कहा कि जश्न तो होता रहेगा। पहले उन्हें पूरी तरह से रिकवर होने की जरूरत है। दीपिका को इस तरह से मायूसी की बातें करते देख उनके फैंस भी मायूस हो गए हैं। गौरतलब है कि टारगेट ओरल थेरेपी का इलाज लंबा चलेगा क्योंकि उनका रोग हाई ग्रेड और अग्रेसिव था जो कि दोबारा लौट सकता है।

Leave a Comment