खबर की 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 12 लाख तक की आय जहां टैक्स फ्री होगी जबकि नया इनकम टैक्स एक्ट प्रभावी होगा। वहीं एटीएम निकासी पर चार्ज बढ़ेंगे और ट्रेन टिकट रिफंड के नियम सख्त होंगे। हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। नया वित्तीय वर्ष 2026 27 शुरू होते ही बैंकिंग, टैक्स, गैस, ट्रैवल और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े नियम बदल जाएंगे।
इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब और बजट पर पड़ेगा। चाहे वह टैक्स कानून में बदलाव हो या एटीएम से पैसे निकालना। ट्रेन टिकट रिफंड का नया स्ट्रक्चर हो या पैन कार्ड को लेकर सख्त प्रावधान। इनमें से कुछ बदलाव आपकी जेब को राहत देंगे तो कुछ के लिए आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
1 अप्रैल से आने वाले यह बदलाव आपके रोजमर्रा के खर्च और फाइनेंशियल प्लानिंग को सीधे प्रभावित करेंगे। कुछ पैसे राहत देंगे तो कुछ आपके खर्च बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन नियमों को समझकर अपनी फाइनेंशियल स्ट्रेटजीअपडेट करें ताकि आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ सिटी।
तो 1 अप्रैल से कई नियम जो है वह बदल रहे हैं। क्या-क्या बदलाव होने जा रहा है। आप पर कितना इसका असर पड़ेगा? यह सब कुछ हम आपको समझाते हैं। अब आप खबर तो समझिए। 1 अप्रैल से क्या-क्या बड़े बदलाव होंगे? एक-एक करके आप समझिए। सबसे पहला और बड़ा जो बदलाव होगा वह है टैक्स कानून में बदलाव। 1961 से चले आ रहे पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह अब इनकम टैक्स एक्ट 2025 चलेगा। यही नहीं अब असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर जैसे उलझाने वाले शब्दों की छुट्टी हो जाएगी और इसकी जगह सिर्फ एक टैक्स ईयर होगा।
टैक्स कानून में दूसरा जो बदलाव होने जा रहा है वो है 12 लाख तक की कमाई पर नो टैक्स। मतलब अगर आपकी सैलरी जो है एनुअल इनकम जो है वह ₹12 लाख है तो आपको एक भी रुपए टैक्स नहीं देना है। एक और जो बड़ा बदलाव 1 अप्रैल से होने जा रहा है वो है फॉर्म 16 की जगह नए फॉर्म। अब तक इस्तेमाल हो रहे फॉर्म 16 और फॉर्म 16 ए की जगह 1 अप्रैल से फॉर्म 130 और फॉर्म 131 आ जाएंगे। इससे टैक्स रिपोर्टिंग और भी क्लियर और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। 1 अप्रैल से पैन कार्ड के लिए भी नियम कुछ सख्त हो जाएंगे।
अब केवल आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं बल्कि इसके साथ ही 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज भी जरूरी होंगे। 1 अप्रैल से रसोई गैस और फ्यूल के दाम में बदलाव भी संभव है। 1 अप्रैल को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। इसके साथ ही सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ यानी एिएशन फ्यूल के दाम भी बदल सकते हैं। जिसका असर आपके रोजाना खर्च और हवाई किराए पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना भी अब महंगा होने वाला है। यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालने को फ्री लिमिट में गिना जाएगा। खास करके HDFC जैसे बैंक में पांच ट्रांजैक्शन के बाद हर बार ₹23 आपको देने होंगे। अगर आपने पांच बार ट्रांजैक्शन कर लिया है फ्री में तो छठा ट्रांजैक्शन जो होगा उसमें आपको ₹23 लगेंगे।
वहीं बंधन बैंक में बैलेंस कम होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होने पर ₹25 का जुर्माना भी लगेगा। यानी यूपीआई से पैसे निकालते समय ध्यान रखना होगा। पैसे निकालने की लिमिट को भी घटा दिया गया है। पहले 1 दिन में ₹1 लाख तक आप निकाल सकते थे। लेकिन अब इसे घटाकर ₹00 से 75000 कर दिया गया है। खासकर PNबी के कुछ खास डेबिट कार्ड्स पर। ट्रेन टिकट कैंसिलेशन का नियम भी बदल जाएगा। खासकर रिफंड को लेकर नियम में बदलाव किया गया है।
अब तक 4 घंटा पहले या उसके बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था। लेकिन अब 8 घंटा पहले या उसके बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अब जरा ट्रेन टिकट रिफंड का नया स्ट्रक्चर भी आप समझ लीजिए। तो 8 से 24 घंटा पहले आपको अगर आपने टिकट जो है वो रिफंड के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा।
24 से 72 घंटे के बीच में अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं तो 75% आपको रिफंड मिलेगा और 72 घंटे से पहले अगर आप करते हैं तो सिर्फ कैंसिलेशन चार्ज काटा जाएगा और उसका बाकी हिस्सा जो है वह आपको मिल जाएगा। तो 1 अप्रैल से कुछ नए-बड़े बदलाव हैं जिसका ध्यान आपको रखना है।
