मशहूर सिंगर बी प्राग के घर में लौटी खोई हुई खुशियां। एक बार फिर सिंगर के घर में गूंजी नन्हे मुन्ने की खिलकारियां। 3 साल पहले जन्म लेते ही नवजात बेटे ने तोड़ दिया था दम। अब एक बार फिर घर में पड़े नन्हे राजकुमार के कदम। खुशी से झूमे सिंगर बोले हुआ पुनर्जन्म। नया साल आने से पहले ही मशहूर सिंगर बी प्राग के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन के घर में नन्हे मुन्ने की किलकारियां गूंजी है।
यूं तो माता-पिता बनना हर कपल के लिए जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। लेकिन बी ब्राक और मीरा के लिए यह लम्हा उनके बेटे के पुनर्जन्म जैसा है। जिन्होंने अपने खोए बेटे को दोबारा पा लिया है। जी हां, 3 साल पहले जून 2022 में बीप्राक और उनकी पत्नी मीरा ने अपने नवजात बेटे को खो दिया था। इस सदमे से बीप्राक और मीरा बुरी तरह से टूट गए थे। लेकिन अब उनकी खोई हुई खुशियां लौट आई हैं। सिंगर के घर में एक बार फिर बेटे का जन्म हुआ है। 19 दिसंबर को एक पोस्ट के जरिए बी प्राक ने अपने तमाम चाहने वालों को बेटे के जन्म की खुशखबरी सुनाई है। खास बात तो यह है कि बी प्राक और मीरा के बेटे का जन्म 1 दिसंबर को हुआ था। लेकिन कपल ने इस बार यह खुशखबरी सुनाने में वक्त लिया है।
19 दिसंबर को सिंगर ने बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ दी। साथ ही अपने नन्हे राजकुमार का नाम भी रिवील कर दिया। मीरा और वी प्राक ने अपने नन्हे लाडले को बेहद खूबसूरत नाम दिया है। जिसका कनेक्शन उनके खोए हुए बच्चे के साथ भी जुड़ा है। बता दें कि कपल ने अपने बेटे को द्विज नाम दिया है। जिसका अर्थ होता है रिब्थ यानी कि पुनर्जन्म। बेबी बॉय के जन्म की खुशखबरी सुनाते हुए सिंगर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिस पर बादलों में सोए नन्हे कान्हा की बेहद खूबसूरत तस्वीर है। साथ ही गौ माता और उनका बछड़ा भी है।
इस पोस्ट में सबसे पहले बेटे का नाम द्विज बच्चन बताते हुए लिखा गया है पुनर्जन्म एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म। इसके बाद नीचे लिखा है कि राधेश्याम की दिव्य कृपा से हमें 1 दिसंबर 2025 को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। हमारा हृदय कृतज्ञता और आनंद से भर गया है। सूर्य फिर से उदय हुआ है। हमारे जीवन में प्रकाश, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है।
खुशखबरी सुनाने के बाद से ही कपल को फैंस और दोस्तों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बी प्राग ने साल 2019 में मीरा बच्चन के साथ चंडीगढ़ में शादी की थी। शादी के 1 साल बाद साल 2020 में इन्होंने अपने पहले बेटे अदब का वेलकम किया था।
साल 2022 में यह दूसरी बार पेरेंट्स बने लेकिन अफसोस जन्म लेने के कुछ ही समय बाद उनके बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे के बाद सिंगर और उनकी पत्नी बुरी तरह से टूट गए थे। मीरा को इस सदमे से उभने में लंबा वक्त लगा था। हालांकि देर से ही सही लेकिन 3 साल के इंतजार के बाद इनके घर में खोई हुई खुशियां लौट आई हैं।
