बोनी कपूर की लाडली का टूट गया दिल। जिस घर में गूंजनी थी शादी की शहनाइयां, वहां से आई है दिल टूटने की खबर। लंबी डेटिंग के बाद कपूर परिवार की बेटी के बॉयफ्रेंड से हो गए रास्ते अलग। नए साल में खुशियों को लग गई नजर। सदमे में आई अर्जुन की बहना। जी हां, एक ही दिन में बॉलीवुड की दो खूबसूरत जोड़ियों के ब्रेकअप की खबर ने पूरे टिंजल टाउन को हिला कर रख दिया है। जहां एक तरफ कांड के बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के अलग होने की खबरें सुर्खियों में छाई हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ ऐसी ही खबर बोनी कपूर के घर से भी आई है। खबरें हैं कि बोनी कपूर की लाडली का दिल टूट गया है। अब आप भी यह जानने के लिए बेकरार होंगे कि बोनी कपूर की तीनों बेटियों में से किसके दिल पर ब्रेकअप वाली बिजलियां गिरी हैं। तो सस्पेंस खत्म करते हुए आपको बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि बोनी और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर है। जी हां, खुशी की खुशियों को नजर लग गई है। या यूं कहें कि खुशी से उनकी खुशियां छीन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी का उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ ब्रेकअप हो गया है।
2 साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि ब्रेकअप का ऐलान वेदांग या खुशी की तरफ से नहीं किया गया है। दरअसल एक सीनियर बॉलीवुड जर्नलिस्ट ने खुशी और वेदांग के ब्रेकअप का दावा किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में खुशी कपूर के करीबी सूत्र के हवाले से यह दावा किया है कि वेदांग और खुशी के बीच अब सब खत्म हो गया है। उस सूत्र के मुताबिक, खुशी और वेदांग अब कपल नहीं है, लेकिन ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। यह सब बहुत हाल ही में हुआ है। हालांकि आपको बता दें कि वेदांग और खुशी ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। लेकिन दोनों की नजदीकियां किसी से छिपी भी नहीं रही थी।
बता दें कि वेदांग रैना और खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म तार चीज में एक साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों को हर जगह एक साथ देखा जाने लगा था। कभी एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट होना तो कभी पार्टीज और डिनर डेट्स पर एक दूसरे के साथ दिखना। हर जगह वेदांग और खुशी की मौजूदगी ने अफवाहओं को हवा दे दी थी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की लेकिन उनकी बॉन्डिंग सब कुछ बयान कर जाती थी। इंटरव्यूज में वेदांग ने खुशी के साथ अपने कनेक्शन को आसान, सहज और सच्चा बताया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलकती थी।
एक दूसरे की तस्वीरों पर लाइक्स, छोटे-छोटे जेस्चर्स और साथ बिताए लम्हों ने फैंस को यकीन दिला दिया था कि यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती से कहीं आगे है। इतना ही नहीं खुशी के फोन के वॉलपेपर पर भी वेदांग की तस्वीर देखी गई थी। जिसके बाद इनकी लव स्टोरी एक ओपन सीक्रेट बन गई थी। जहां अंशुला की शादी बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से तय हो चुकी है। तो वहीं शिखर पहाड़िया और जानवी कपूर का रिश्ता भी तय माना जा रहा है।
वेदांग को बोनी कपूर का तीसरा दामाद कहा जाने लगा था। लेकिन अफसोस अब खुशी और वेदांग की जोड़ी को नजर लग गई है। बताया जा रहा है कि डेटिंग के 2 साल बाद वेदांग और खुशी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वैसे बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बीच वेदांग और खुशी अभी भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शायद यह एक रमर हो।
