सारी रात जागी माया नगरी मुंबई। एक तरफ शाहरुख के शहजादे ने दी बॉलीवुड को लैविश पार्टी तो दूसरी तरफ रोहिणी अय्यर ने होस्ट की शानदार वेलकम पार्टी। गफूर गाने पर थिरके जेंजी स्टार्स। बोनी कपूर भी लाए तोहफे में कुछ खास। जश्न में डूबा हर एक सितारा। फैंस का भी हो गया दिल खुश। एक शाम जश्न के नाम। शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान ने अपने दोस्तों और कलीग्स के लिए एक लैविश पार्टी रखी।
अपने ब्रांड डियर वॉल को बड़े ही शान से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में उन्हें बधाई देने जेंजी स्टार्स का तांता लग गया। जैसे ही पार्टी के होस्ट आर्यन खान ने एंट्री मारी, पैप्स ने उन्हें हर एंगल से कैप्चर करना शुरू कर दिया। हमेशा की तरह आर्यन अपने सीरियस फेस और नो स्माइल पॉलिसी को फॉलो करते हुए नजर आ रहे थे।
ऑल ब्लैक लुक में बैग्स ऑफ बॉलीवुड के डायरेक्टर बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसी बीच वो अपने दोस्तों को भी ग्रीट करते हुए नजर आ रहे हैं। खान परिवार अपनी मेहमान नवाजी के लिए बहुत मशहूर है। जिसके चलते जब भी कोई पार्टी रखी जाती है, पूरा का पूरा बॉलीवुड शामिल होने के लिए पहुंच जाता है। जैसा कि आप देख सकते हैं राघव जयाल भी अपने दोस्त को बधाई देने पहुंचे।
उन्होंने आर्यन की सीरीज बैग्स ऑफ बॉलीवुड में भी अहम किरदार निभाया था। राघव भी आर्यन की तरह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के रूमर्ड कपल सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को भी इस पार्टी में देखा गया। जहां इब्राहिम ब्राउन लेदर जैकेट और ब्लू जींस में आए।
तो वहीं पलक मिनी स्कर्ट और ब्लैक टॉप में बेहद स्टाइलिश लग रही थी। वहीं अपने भाई का हौसला बढ़ाने सुहाना खान भी रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस में पहुंची। जिसमें सुहाना किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। इस पार्टी में बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्टार कास्ट को भी देखा गया। रजत बेदी ने भी पार्टी में शिरकत कर अपने कैजुअल लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया।
जहां एक तरफ आर्यन खान की पार्टी चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ रोहिणी अय्यर ने एक हाई प्रोफाइल वेलकम पार्टी होस्ट की। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे हुए थे। यह वेलकम पार्टी कनाडा की मशहूर क्रिएटर लिली सिंह के लिए रखी गई थी। जिसमें सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंची। सोनाली ने गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी।
हाथों में सफेद फूल लिए एक्ट्रेस ने पैप्स को खूब पोज़ पर पोज़ दिए। इसी बीच मिस वर्ल्ड रही मानुषी चिल्लर भी लिली की वेलकम पार्टी में पहुंची। ब्लैक कॉर्सेस टॉप और ब्लैक पैंट्स में एक्ट्रेस बहुत क्लासी लग रही थी। वहीं कॉमेडियन जाकिर खान, फैशन कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला ने भी पार्टी में शिरकत की। इसी बीच सभी का ध्यान फिल्म मेकर बोनी कपूर ने खींच लिया। जी हां बोनी कपूर ने। दरअसल जैसे ही उन्होंने इस पार्टी में एंट्री ली सभी का ध्यान उस तोहफे पर गया जो उन्होंने अपने हाथों में पकड़ा हुआ था
