बोलीविया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। नोटों से भरा एयरफोर्स का एक सैन्य विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक चलती सड़क पर गिर गया। उस समय सड़क पर लोग मौजूद थे। गाड़ियां गुजर रही थी, लेकिन कुछ ही सेकंड में सब कुछ मलवे में बदल गया और हैरानी की बात यह कि इतने भीषण हादसे के बाद भी लोग बिखरे नोटों को चुनने लगे। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई और करीब 30 लोग घायल हुए हैं। यह विमान हादसा 27 फरवरी की शाम बोलीविया के एल ऑल्टो शहर में हुआ। बोलीवियन एयरफोर्स का एक हरकुल सैन्य विमान जिसमें सेंट्रल बैंक से छपे नए बैंक नोट रखे थे।
बताया जा रहा है कि विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद एक चलती फिरती सड़क पर गिर गया। समाचार एजेंसी रॉयर्स के मुताबिक विमान में एल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लेकिन टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद वह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट के पास ही एक घनी आबादी वाले इलाके में सड़क पर गिरा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गिरते समय विमान सड़क पर चल रही कई गाड़ियों से भी टकरा गया जिससे नुकसान और बड़ा हो गया। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा फैल गया और कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंडिया टुडे के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में विमान में मौजूद लोग और आम नागरिक दोनों ही शामिल हैं।
घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के समय मौसम खराब था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद का दृश्य काफी भयावह दिख रहा है। वहां काफी लोग मलबे के पास जमा हो गए हैं और कुछ लोग जमीन पर बिखरे नोट उठाते हुए भी दिखाई दिए। भीड़ को हटाने के लिए अधिकारियों ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। हादसे के बाद एल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया। बोलीविया के हेड ऑफ स्टेट रोड्रीगो पास पेरीरा ने कहा कि एल्टो शहर और पूरे देश के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। मैं घायलों और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करता हूं। मुझे पता है कि किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों से कम नहीं किया जा सकता। लेकिन आप अकेले नहीं हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।
सरकार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। घायलों और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। संबंधित अधिकारी इस हादसे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बोलीविया की राष्ट्रीय एयरलाइन बोलीवियाना दे एवियासन ने बयान जारी कर कहा कि हादसे में शामिल विमान उनके बेड़े का हिस्सा नहीं था। एल्टो शहर बोलीविया की प्रशासनिक राजधानी लापास के पास ही है।
यह शहर समुद्र तल से 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बसा है और देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। फिलहाल इस हादसे की वजह साफ नहीं है। जांच जारी है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान क्यों गिरा। इस घटना में कई लोगों की जान गई है और कई घायल हैं। हम आपको उसके बारे में बताते रहेंगे।
