बॉबी देओल के ससुराल में छिड़ी थी महाभारत। एक्टर पर लगा ससुर के 300 करोड़ हड़पने का आरोप। जायदाद को लेकर जीजा साले के बीच हुआ घमासान। एक अफेयर और तानिया के मायके में मचा हाहाकार।
बहन भाई के रिश्ते में भी पड़ी खटास। देओल परिवार का आपसी प्यार किसी से छिपा नहीं है। धर्मेंद्र के पूरे देओल कुबे के सदस्य एक दूसरे को कितना चाहते हैं यह जग जाहिर है। खुशी हो या गम देओल परिवार हमेशा एक दूसरे के साथ खड़ा नजर आया है।
लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब धर्मेंद्र के छोटे लाडले बॉबी देओल पर लगा था ससुर की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप। तब बॉबी के ससुराल में ऐसा घमासान मचा था कि तान्या देओल के भाई विक्रम आूजा ने अपने ही जीजा बॉबी देओल को कोर्ट तक घसीट लिया था।
विक्रम आहूजा ने आरोप लगाया था कि बॉबी देओल ने उनके पिता देवेंद्र आूजा की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी [संगीत] पर कब्जा कर लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरी महाभारत की शुरुआत [संगीत] बॉबी देओल के ससुर देवेंद्र आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुई थी। दरअसल यह किस्सा लगभग तीन दशक पुराना है। जब बॉबी देओल के ससुर देवेंद्र आूजा खुद से 20 साल छोटी एयर होस्टेस के प्यार में पड़ गए थे और अपनी बीवी मर्लिन आूजा को छोड़ दूसरे घर में रहने लगे थे। बता दें कि बॉबी देओल के ससुर देवेंद्र आूजा पेशे से एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर थे और तकरीबन 300 करोड़ से ज्यादा की जायदाद के मालिक थे।
हालांकि जब देवेंद्र का बेटी की उम्र की लड़की के साथ अफेयर का खुलासा हुआ तब तान्या के मायके में भूचाल आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तो बॉबी के सासससुर में लड़ाईयां हुई और फिर कुछ समय बाद देवेंद्र आूजा पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड संग दूसरी जगह पर रहने लगे। हालांकि यह रिश्ते तब उलझे जब तान्या की बहन मुनीषा और भाई विक्रम आूजा ने पिता के इस अफेयर का विरोध किया।
जबकि तान्या और बॉबी देओल देवेंद्र आूजा को सपोर्ट करते रहे। बताया जाता है कि इस पूरे विवाद के बाद देवेंद्र आूजा ने बेटे विक्रम को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था और सारी प्रॉपर्टी बेटी तान्या और दामाद बॉबी के नाम कर दी थी। जिसकी वजह से बॉबी के ससुराल में कलह और भी ज्यादा बढ़ गई। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से शुरू हुए इस विवाद ने जायदाद पर हो रहे घमासान का रूप ले लिया। जिससे भाई-बहन के रिश्ते में भी [संगीत] खटास पड़ गई। यह रिश्ते इतने बिगड़ गए कि विक्रम ने बहन तान्या और जीजा बॉबी देओल को कोर्ट में घसीट लिया। विक्रम ने जीजा और बहन पर उनके पिता को गुमराह करने, उनके पैसे का इस्तेमाल करने और शेयर अपने नाम ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था। विक्रम आहूजा ने आरोप लगाया था कि बॉबी देओल ने उनके पिता देवेंद्र आूजा की ₹300 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है। परिवार में हुए इस बवाल के बारे में तान्या ने दावा किया था कि उनके पिता ने साल 2008 में एक वसीयत छोड़ी थी।
जिसके मुताबिक देवेंद्र ने संपत्ति में अपना 2/3 हिस्सा बॉबी के बच्चों को दिया। जबकि मां ने जनवरी 2011 में तान्या को अपना 1/3 हिस्सा तोहफे में दिया था। वहीं तान्या के वकील ने बताया था कि विक्रम और तान्या की मां को इस प्रॉपर्टी में कोई अधिकार नहीं दिया गया था।
साल 2010 में जब देवेंद्र आूजा का निधन हुआ तब बेटे विक्रम आूजा को पिता का अंतिम संस्कार करने की इजाजत भी नहीं दी गई थी। बॉबी देओल के टोरंटो से आने का इंतजार किया गया था। बताया जाता है कि यह केस अदालत में लगभग 15 साल तक चला। वहीं एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने साफ किया था कि उन पर गलत इल्जाम लगाए गए हैं और केस मुकदमे में उनके काफी पैसे बर्बाद हो गए थे।
