सुनील शेट्टी की बीवी ने बदला धर्म,क्यों लिया माना शेट्टी ने इतना बड़ा फैसला,वजह उड़ाएगी होश !

बेहद ही फिल्मी है सुनील शेट्टी की लव स्टोरी। मनीषा से कैसे माना बनी अन्ना की बीवी? गैर धर्म में सुनील शेट्टी ने रचाई थी शादी। क्यों कहा जाता है माना को लेडी अंबानी? सात फेरे या निकाह कैसे हुई सुनील माना की शादी? 9 साल का लंबा इंतजार और फिर प्यार का इज़हार।

जी हां, इस लाइन को सुनकर आपको भी कोई ना कोई फिल्मी लव स्टोरी जरूर याद आ गई होगी। लेकिन यह कोई फिल्मी डायलॉग या मूवी का सीन नहीं है बल्कि रियल लाइफ लव स्टोरी है। वो भी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की।

बड़े पर्दे पर जहां अन्नाअक्सर ही गुड लुक्स और दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वो बेहद ही रोमांटिक मिजाज के शख्स हैं। इस बात की साक्षात गवाह है उनकी लव स्टोरी। सुनील शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। रोमांस, ड्रामा और फैमिली की नाराजगी इस लव स्टोरी में सभी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन रहा है। तो शुरुआत करने से पहले आपको बता दें कि आज जिन्हें आप माना शेट्टी के नाम से जानते हैं। एक वक्त पर उन्हें मोनीषा कादरी केनाम से पहचाना जाता था।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अन्ना ने बताया था कि उन्हें माना उर्फ़ मोनीषा से पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात नेपियन सी रोड पर पेस्ट्री शॉप में हुई थी। सुनील उस वक्त अपने मोहल्ले के गुंडे थे। लंबे बाल, शर्ट के खुले बटन और बाइक फुल ऑन हीरो जैसा स्टाइल। माना से मुलाकात के लिए उन्होंने उसकी बहन से दोस्ती कर ली थी। फिर क्या था? बहन से मिलने का बहाना लेकर सुनील माना से मिलने लगे। फिर दोनों बाइक पर एक साथ घूमने जाने लगे। दोनों की दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई पता हीनहीं चला। उन्होंने बताया कि माना से प्यार के बावजूद उन्हें शादी के लिए 9 साल का इंतजार करना पड़ा। भले ही माना के परिवार को सुनील शेट्टी से रिश्ते पर कोई ऐतराज नहीं थी लेकिन एक्टर के परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था। सुनील की मां इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थी। इधर सुनील परिवार की मंजूरी के बिना शादी नहीं करना चाहते थे और यही वजह थी कि दोनों के बीच शादी का इंतजार बढ़ता गया। कुछ वक्त बाद जब सुनील शेट्टी ऊंटी में फिल्म आरों की शूटिंग के लिए रवाना हो रहे उस वक्त उनकी मां अमेरिका में थी। इसीलिए उन्हेंएयरपोर्ट छोड़ने उनके पिता आए थे। उसी दौरान माना शेट्टी भी सुनील से मिलने एयरपोर्ट पहुंची।

सुनील बार-बार माना की तरफ देख रहे थे और उसी वक्त उनकी बेचैनी साफ झलक रही थी। यह देखकर उनके पिता ने खुद कहा, जाओ पहले माना से मिल लो। सुनील तो माना से मिलने के बाद फ्लाइट पकड़ कर बेंगलुरु चले गए। लेकिन उनके पिता माना को अपने साथ घर ले गए। उन्हें डर सताने लगा कि कहीं घर पर कुछ गलत तो नहीं हो गया। उन्होंने बार-बार माना के घर फोन किया लेकिन किसी वजह से बात नहीं हो पाई जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

हालांकि लंबे वक्तके इंतजार के बाद एक्टर के पिता आखिरकार मान ही गए थे। जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी उससे पहले ही उन्होंने शादी करने का फैसला भी ले लिया था। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि शादी टाल दो।

इसके बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रहे क्योंकि उन्हें पता था कि उन्हें अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से क्या चाहिए। हालांकि कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि जल्दी शादी करने से उनकी फैन फॉलोइंग पर असर पड़ सकता है। खासकर फीमेल फैंस के बीच लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। उन्होंनेपहले ही अपना मन बना लिया था और दबाव के बावजूद अपने फैसले पर कायम रहे।

Leave a Comment