बिपाशा के बाद मृणाल ने अब अनुष्का पर घटिया कमेंट कर दिया

पिछले दिनों मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ। यह उनके पुराने इंटरव्यू की क्लिप थी। इसमें वह बिपाशा बासू को बॉडी सेम कर रही थी। जिसके चलते वह काफी ट्रोल हुई। अब मृणाल का एक और वीडियो वायरल है सोशल मीडिया पर। पर इस बार वो अनुष्का शर्मा पर तंज कसती नजर आ रही हैं।

दरअसल सलमान खान स्टारर फिल्म सुल्तान पहले मृणाल को ऑफर हुई थी मगर उन्होंने वो फिल्म रिजेक्ट कर दी। उनके बाद यह फिल्म अनुष्का के खाते में चली गई। फिल्म बेहद सफल रही। अब जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मृणाल उन फिल्मों के बारे में बात कर रही हैं जो उन्होंने ठुकरा दी। हालांकि इस बातचीत में उन्होंने अनुष्का या फिल्म का नाम नहीं लिया मगर जितने क्लू मिले वो सब अनुष्का और सुल्तान की तरफ इशारा करते हैं। रेडिट से वायरल हुआ वीडियो में मृणाल ने कहा उसके लिए मैंने मना कर दिया ईमानदारी से कहूं तो तब मैं तैयार नहीं थी। कंट्रोवर्सीज हो जाएंगी। वो फिल्म सुपरहिट हुई और फीमेल एक्टर की टॉप पर पहुंचने में मदद की। मगर फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर उस वक्त मैं वो फिल्म करती तो मैं खुद को खो देती।

इस वीडियो में मृणाल ने आगे कहा कि उस फिल्म की लीड एक्टर अब काम नहीं कर रही जबकि वो आज भी काम कर रही हैं। मृणाल ने कहा फिर अब वो काम नहीं कर रही मगर मैं काम कर रही हूं। यही मैं अपने आप में एक जीत है। मुझे इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन और इंस्टेंट फेम और तुरंत मिलने वाली पहचान नहीं चाहिए।

मुझे ऐसा कुछ नहीं चाहिए जो तुरंत मिलता है और चला जाता है। यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे। Redit पर एक यूजर ने लिखा आला दर्जे की मीन गर्ल एनर्जी है। वो काम नहीं कर रही मगर मैं काम कर रही हूं। मैं ऐसी महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकती जो खुद अच्छा फील करने के लिए दूसरे को नीचा दिखाती है।

एक और यूजर ने लिखा अगर वो अनुष्का है तो मृणाल वाकई बेवकूफ है। वहीं एक और यूजर ने लिखा उनके बिपाशा वाले बयान के बाद आए स्पष्टीकरण को भी फर्जी बताते हुए लिखा। इसका मतलब है कि उन्होंने बिपाशा पर किए बकवास कमेंट को यह बोलकर जस्टिफाई किया कि तब वो यंग थी। इस बार क्या बहाना है? वो इस बार अकारण किसी पर गंदगी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही विपाशा को बॉडी शेम करता हुआ उनका एक वीडियो वायरल हुआ। यह उन दिनों की क्लिप है जब मृणाल कुमकुम भाग्य नाम के एक टीवी सीरियल में काम कर रही थी। वीडियो में उनके साथ उनके को-स्टार अरिजीत तनेजा भी बैठे थे। बातचीत के दौरान अरिजीत बताते हैं कि उन्हें किस तरह की औरतें पसंद है।

जवाब में मृणाल ने कहा, क्या तुम ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो मर्दाना है और जिसके मसल्स हैं जाओ बिपाशा से शादी करो। मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं। मृणाल तब भी ट्रोल हुई थी और इस बार भी उनके नजरिए की बुराई कर रहे हैं लोग। बहरहाल मृणाल ने 2018 में लव सोनिया नाम की एक फिल्म से अपना फिल्म डेब्यू किया। हालांकि रतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 उनकी ब्रेक थ्रू फिल्म रही। हाल ही में वह अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आई थी।

बड़ी स्टार कास्ट और फ्रेंचाइजी होने के बावजूद यह मूवी बुरी तरह पिट गई। रिलीज के दो हफ्ते बाद तक इसने बॉक्स ऑफिस पर ₹50 करोड़ भी नहीं कमा पाए और मेकर्स ने इससे 80 से 70 करोड़ का नुकसान हुआ। आने वाले दिनों में वो डकैत है जवानी तो इश्क होना है। पूजा मेरी जान और एटली और अलू अर्जुन की फिल्म में नजर आने वाली है।

Leave a Comment