83 साल की उम्र में भी अपने विचारों और भावनाओं से लोगों को सोचने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी एक भावुक पोस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल बिग बी ने गुरुवार यानी 12 मार्च को अपने ब्लॉग पर एक ऐसा नोट लिखा जिसे पढ़कर उनके फैंस भी भावुक हो गए।
इस पोस्ट में उन्होंने अपने एक बेहद करीबी दोस्त को याद करते हुए अपने दिल का दर्द शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त की खासियतों का जिक्र करते हुए लिखा कि वह बेहद सकारात्मक और खुशमिजाज इंसान थे। किसी भी मुश्किल हालात में वह कभी भी हार नहीं मानते थे।
चाहे स्थिति कितनी भी कठिन क्यों ना हो वो हमेशा उसका हल ढूंढ लेते थे और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते थे। अपने दोस्त को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वह असीम स्नेह और हास्य से भरपूर इंसान थे। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो हर परिस्थिति का सामना ताकत के साथ करता था और अपने आसपास के लोगों को भी हंसने की वजह देता था। लेकिन अब उनके जाने की खबर ने अमिताभ बच्चन को अंदर तक झपकझोर दिया।
अपने दर्द को शब्दों में बयां करते हुए उन्होंने लिखा एक और बेहद करीबी दोस्त खो दिया। जो असीम स्नेह और हासे से भरा हुआ था। किसी भी स्थिति से निपटने वाली एक ताकत हमेशा मुश्किल से मुश्किल स्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी। बस यकीन नहीं हो रहा है कि वह चले गए। एक-एक करके सब चले जाते हैं। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने रोते हुए चेहरे वाला इमोजी भी लगाया जिससे साफ झलक रहा था कि वह अपने दोस्त के जाने के कितने दुखी हैं। बिग बी की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस भी काफी ज्यादा भावुक हो गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
एक फैन ने लिखा कि भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे। आपके प्रिय मित्र की आत्मा को शांति मिले। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि आपके दोस्त के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपने दिवज दोस्तों करीबियों को याद करते रहते हैं। पिछले साल जब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था तब भी अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद करते हुए एक लंबा और भावुक संदेश लिखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि धर्म जी सिर्फ एक शानदार पर्सनालिटी के लिए नहीं बल्कि अपने बड़े दिल और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि धर्मेंद्र अपने साथ पंजाब के गांव की मिट्टी की सादगी लेकर आए थे और अपने पूरे करियर के दौरान उस सादगी को कभी भी नहीं छोड़ा।
आज अमिताभ बच्चन का एक और दोस्त को याद करके ऐसे ही भावुक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात को दुनिया के सामने रखी है। तो यह साफ दिखाई देता है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी रिश्तों की अहमियत उनके लिए कितनी गहरी है और शायद यही वजह है कि उनकी हर पोस्ट सिर्फ शब्द ही नहीं होते बल्कि भावनाओं का एक ऐसा आईना होती है जिसमें जिंदगी की सच्चाई साफ दिखाई देती है। ओ
