क्या बॉलीवुड के शहंशाह एक्टिंग से सन्यास पर कर रहे हैं विचार? क्या बढ़ती उम्र के साथ अमिताभ की हिम्मत अब देने लगी है जवाब? क्या सदी के महानायक जल्द लेने वाले हैं कोई बड़ा फैसला? ब्लॉक शेयर कर बिग बी ने दिया रिटायरमेंट का इशारा, फैंस को सताने लगी है अब महानायक की चिंता। बॉलीवुड के महानायक यानी कि अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी एक्टर के अंदर काम करने का वही जवानी वाला जोश देखने को मिलता है। भले ही बिग बी को किसी फिल्म में काफी वक्त से नहीं देखा गया है लेकिन रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए बिग बी अपने दर्शकों से जुड़े रहते हैं और हर रविवार संडे दर्शन से फैंस को वो अपनी झलक भी दिखा ही देते हैं।
लेकिन अब बिग बी के हालिया ब्लॉग को देखने के बाद फैंस के मन में उनके लिए चिंता बढ़ गई है। जी हां, बिग बी के इस ब्लॉग को शेयर करने के बाद फैंस उनके लिए परेशान नजर आने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनकी तबीयत अब खराब रहने लगी है। बिग बी अब हार मान रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या बिग बी ने अपने इस ब्लॉग के जरिए इशारोंइशारों में ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान तो नहीं कर दिया है? इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। बिग बी तकरीबन 50 साल से भी ज्यादा समय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं।
छोटे बच्चे से लेकर हर उम्र के लोगों के वह चहीते हैं। अब ऐसे में इस शॉकिंग खुलासे के बाद सभी को जोरदार झटका लगा है। तो आखिर आपको बताते हैं कि बिग बी ने अपने इस ब्लॉग में आखिर ऐसा लिखा क्या है जिसके चलते सभी चिंता में आ गए हैं। अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कभी-कभी शरीर आपके स्वभाव पर हावी हो जाता है और एक आदेश देता है। आराम करो इसीलिए मैंने हार मान ली और वही किया जो शरीर चाहता था। और फिर इसने शरीर ने मुझे बताया कि सबसे ऊपर कौन है शरीर? उन्होंने आगे बताया कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में वह खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस करते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है 82 साल की उम्र में मेरे पास बहस करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मंच को अभिव्यक्ति और समझ की एक निश्चित गंभीरता की आवश्यकता है जो कि आज की दुनिया में घटती हुई घटना है। बता दें कि बिग बी के इस ट्वीट के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने उनसे विनती करते हुए लिखा कि सर आप हमारे लिए प्रेरणा हैं। प्लीज रिटायरमेंट का मत सोचिए। तो एक और यूजर ने लिखा आपके बिना सिनेमा अधूरा लगेगा। एक और ने तो यह भी लिख दिया कि कोई रिटायरमेंट नहीं लेजेंड्स कभी रिटायर नहीं होते। यहां तक कि एक यूजर ने लिखा कि आपके फैंस कभी रिटायर नहीं होने देंगे अब। हालांकि बता दें कि फैंस की हार्ट बीट और चिंता बढ़ाने के बाद बिग बी ने इस ब्लॉग को डिलीट भी कर दिया है। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बी ने एक बार फिर चुप्पी साध ली है और एक्टर के चाहने वाले सिर्फ उनके इस ब्लॉग के आगे के रिएक्शंस का इंतजार कर रहे हैं।