सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जलसा में लगभग 30 सालों से ज्यादा समय से रह रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने जो इशारा दिया है उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि शायद अब उनका यह बंगला बिक जाएगा।
जी हां, मुंबई की चकाचौंध जूहू के समंदर की लहरें और उन्हीं के बीच खड़ा एक ऐसा घर जो सिर्फ ईंट पत्थरों का ढांचा नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा इतिहास का एक अहम हिस्सा है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शहंशाह कहलाए जाने वाले अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले जलसा की जो एक बार फिर से चर्चाओं में है।
लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म या अवार्ड नहीं बल्कि अमिताभ का एक भावुक ब्लॉकबोस्टर है। जिसने करोड़ों चाहने वालों को भावुक कर दिया और कई सवाल भी खड़े कर दिया। होता यूं है कि अमिताभ बच्चन अपने लेटेस्ट ब्लॉग में जलसा को लेकर उन्होंने दिल की बात लिखी। उन्होंने कहा कि फैंस का प्यार, उनका आशीर्वाद और अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकालकर उनसे मिलने आना उनके लिए किसी ईश्वरीय अनुभव से कम नहीं है। हर रविवार को जलसा के बाहर उमड़ने वाली भीड़ सिर्फ एक स्टार को देखने नहीं आती बल्कि अपने उस कलाकार से जुड़ने आती है जिसने दर्शकों से उनके दिलों पर राज किया है। अमिताभ की जलसा उनके लिए सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद का प्रतीक है। यही वह घर है जिसने उन्हें 30 साल से ज्यादा समय तक छत दी है। इसी घर में उनके बच्चों का जन्म हुआ।
यहीं वह बड़े हुए। उनकी शादियां यहीं से हुई जब उनके बच्चों के बच्चे भी उसी आंगन में खेलते और बड़े हो रहे हैं। यानी जलसा सिर्फ एक पते का नाम नहीं बल्कि तीन पीढ़ियों की यादों का खजाना है। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि यह घर उनके अपने जीवन की खुशियों का गवारा है। जीवन के हर पड़ाव, सफलता, संघर्ष, जश्न और भावनाओं सबका साक्षी जलसा रहा है। यह घर उनके जीने के तरीकों से जुड़ा हुआ है। और हर बीतते वक्त के साथ उन्हें साथ रहना, जश्न मनाने और जीवन को महसूस करने की प्रेरणा भी देता रहा।
जैसे यह पोस्ट सामने आया, फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या बिग बी जलसा को अलविदा कहने की तैयारियों में है? क्या उनके शब्द किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।
हाल ही में संडे दर्शन को लेकर भी खबरें आई जिससे कयासों को और भी हवा मिली। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहीं भी साफ तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी भावुक पंक्तियों ने चाहने वालों के दिलों में जरूर चिंता पैदा कर दी है।
