41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं भारती सिंह। गोला का आएगा छोटा भाई या बहन या फिर दोनों। प्रेगनेंसी ऐलान के कुछ महीने बाद सामने आया शॉकिंग खुलासा। भारती सिंह के घर आएगी डबल खुशियां। जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी लाफ्टर क्वीन। लिंबाचिया परिवार में गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी। बर्थडे पार्टी में फैंस को सुनाई गुड न्यूज़। डेनिम ड्रेस में फ्लट किया बेबी बम। फूंक-फूंक कर रख रही हैं कदम। खुशखबरी सुन खुशी से झूम उठे हैं फैंस। मिलने लगी है डबल बधाइयां।
जैसा कि सभी जानते हैं भारती सिंह और उनके परिवार की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना? 41 साल की उम्र में लाफ्टर क्वीन दूसरी बार मांजो बनने जा रही है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद हर कोई एक बार फिर खुशी से झूम उठा है। इस गुड न्यूज़ को सुनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। बताया जा रहा है कि हम सबकी प्यारी और मॉम टू बी भारती सिंह के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। भारती सिंह एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं कर रहे हैं और ना ही सोशल मीडिया पर फैंस बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद मॉम टू बी भारती सिंह ने किया है। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल बीते दिन यानी कि 8 नवंबर को भारती अपने बेटे गोला के साथ देवीना और गुरमीत की छोटी बेटी दिविशा के थर्ड बर्थडे सेलिब्रेशन में गई हुई थी। इसी दौरान उन्हें पैप्स और अपने बेटे के साथ खूब हंसते मुस्कुराते हुए और मजे करते हुए देखा गया। वहीं गोला का भी मस्ती भरा अंदाज देखकर हर कोई खिलखिला उठा। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनने और देखने के बाद लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही भारती पार्टी हॉल से बाहर निकलती हैं, उसी वक्त उन्हें चारों तरफ से पैप्स और कैमरे घेर लेते हैं।
इसी बातचीत में पैप्स उनसे पूछ लेते हैं कि उन्हें बेबी बॉय चाहिए या बेबी गर्ल। लेकिन भारती का जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशंस का माहौल बन गया है। अब सब इस बात से वाकिफ ही हैं कि हमेशा से लाफ्टर क्वीन को एक बेबी गर्ल की चाह रही है। तो यह आम सी बात है कि उनका जवाब बेबी गर्ल ही होना चाहिए था। लेकिन खैर, ऐसा नहीं था। भारती ने कहा कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। इस स्टेटमेंट के बाद वहां मौजूद सभी लोग खुशी से खिलखिला उठते हैं।
वहीं अब इस सरप्राइज़ पर फैंस ने भी अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखते हैं। यह तो बहुत बड़ा सरप्राइज़ दे दिया आपने। एक और शख्स ने लिखा अब तो डबल सेलिब्रेशन होगा। एक और ने लिखा काश भारती को ट्विन बेबी गर्ल हो। गौरतलब है कि जैसा आप सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल भी नहीं है। यह तो बस भारती ने हंसीज़ाक में बात को टाल दिया और आखिर में बस यही कहा कि जो भी हो हेल्दी बेबी हो। जो भी चाहिए हेल्दी चाहिए। अब तो यह आखिर वक्त ही बताएगा कि एक्ट्रेस को बेबी गर्ल होगी या बेबी बॉय या फिर ट्विंस।