भारती सिंह का दूसरी प्रेग्नसी में हाल बेहाल,एक कदम चलते ही फूली सांस।

भूली सांस हुआ हाल बेहाल। मिटी भूख प्यास, दूसरी प्रेगनेंसी में बिगड़ रही है कॉमेडी क्वीन की हालत। 41 की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट है भारती सिंह। फूंक-फूंक कर रखने पड़ रहे हैं कदम। लोगों के आगे भारती सिंह ने बयां किया दर्द। यूं तो मां बनने का सफर हर औरत के लिए बेहद ही खास होता है। लेकिन इस खूबसूरत और सुहावनी सफर में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, यह उस मां के अलावा कोई और नहीं जान सकता।

ऐसा ही कुछ हाल सभी को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने वाली लाफ्टर क्वीन भारती सिंह का भी हो रहा है। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि सभी की चहेती भारती सिंह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने हालिया वॉग में स्विट्जरलैंड की खूबसूरत और बर्फीली वादियों में जाकर किया था। लेकिन अब जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, वैसे-वैसे भारती की भी मुश्किलें और हालत बिगड़ती हुई नजर आ रही है। प्रेगनेंसी के दौरान हो रही मुश्किलों के बारे में सुनकर हर कोई चिंता में आ गया है और उन्हें पल-पल अपना ध्यान रखने को कह रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान एक्ट्रेस के मन में ऐसे कई सवाल पैदा हो गए हैं जिनके जवाब भारती अपने फैंस से लगातार पूछ रही हैं। दरअसल भारती ने दिवाली के मौके पर अपने पूरे घर की रनोवेशन करवाई। जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ हालिया वॉग में शेयर की। इसी वॉग में उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी सांसे फूलने लगी हैं और भूख प्यास भी मिटने लगी है। इस बारे में बात करते हुए भारती कहती हैं, मैं कुछ भी बोलती हूं या चलती हूं, मेरी सांस फूलने लग जाती है।

क्या यह आप लोगों के साथ भी होता है? भारती के इन सवालों को सुनने के बाद फैंस भी दंग रह गए हैं और कमेंट्स में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस भारती को प्रेगनेंसी टिप्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा थोड़ा आराम करिए सब ठीक हो जाएगा। एक और यूजर ने लिखा हम सबके साथ ऐसा होता है दी आप अकेली नहीं है। एक और शख्स ने लिखा थोड़ा अपना ध्यान रखो। हेल्थ सबसे जरूरी है। बता दें कि भारती अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वह अभी से नन्हे मेहमान के आने की तैयारियों में जुट गई हैं।

इस वॉग में उन्होंने एक बार फिर अपनी दिल की इच्छा जाहिर की। जैसा कि सभी जानते हैं कि भारती को हमेशा से बेटी की चाहत है। तो इस बार उन्होंने बताया कि अगर उनकी बेटी होती है तो वह उसे लाड प्यार से सजाएंगी और अगली दिवाली पर लहंगा पहनाकर तैयार करेंगी। वैसे इसी के साथ बता दें कि भारती सिंह का शो लाफ्टर शेफ जल्द ही फिर से लौट कर आ रहा है।

ऐसे में फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि इस बार भारती सिंह पूरी प्रेगनेंसी में काम करने वाली हैं। जैसे उन्होंने अपनी पहली प्रेगनेंसी के दौरान भी किया था। जब वह बेटे लक्ष्य को जन्म देने वाली थी। तब डिलीवरी से एक दिन पहले तक भारती अपने शो केस सेट पर काम कर रही थी।

Leave a Comment