करोड़ों की मालकिन है भारती सिंह तो बड़े भाई चलाते हैं जनरल स्टोर। बहन मुंबई में जीती है लग्जुरियस लाइफ तो भाई कर रहा पंजाब में स्ट्रगल। क्या नेम फेम के बाद सगे भाई को भूल गई कॉमेडियन। बचपन में साथ किया था स्ट्रगल। अब कहीं नहीं दिखते बड़े भाई धीरज। बहन पिंकी को हर जगह लिए घूमती है भारती।
भाई का कोई अता-पता नहीं। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह का आज जन्मदिन है। 41 साल की कॉमेडियन आज जिस मुकाम पर हैं, उसका पूरा श्रेय उनकी मेहनत और कॉमिक टाइमिंग को जाता है। जैसा कि सभी जानते हैं कि भारती पंजाब के एक गरीब किसान परिवार से आती हैं और आज उनकी शहरत आसमान छू रही है। पैसा इतना कि बहुत लैविश लाइफ जीती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारती सिंह की 30 करोड़ की नेटवर्थ है। मुंबई में अपना खुद का घर है, लग्जरी कार है, हाउस हेल्थ किसी भी तरह के आराम की कमी नहीं है।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ठीक इससे उलट भारती के सगे भाई धीरज कुमार सिंह पंजाब के अमृतसर में एक जनरल स्टोर चलाते हैं। लोग बातें कर रहे हैं कि यहां बहन करोड़ों में खेल रही हैं। पति और बेटे के साथ खूब वॉग्स बनाती हैं। इतनी अच्छी लाइफ जी रही हैं। वहां बड़े भाई धीरज इतना स्ट्रगल कर रहे हैं। कह रहे हैं जब गरीबी एक साथ देखी थी तो भारती को अपने परिवार का साथ देना चाहिए। इन सब रूमर्स को लेकर भारती सिंह का अभी कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन हम आपके लिए ले आए हैं इस रूमर का असली सच जिसे जानने के बाद आपको भी इन ट्रोलर्स पर गुस्सा आ जाएगा।
यह सारी अफवाहएं सरासर झूठी हैं। बता दें भारती सिंह तीन भाई बहन हैं। भारती, उनकी बड़ी बहन पिंकी राजपूत और भाई धीरज कुमार सिंह। पिंकी के साथ भारती अक्सर नजर आती हैं। खूब फोटो डालते हैं दोनों। लेकिन उनके भाई लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें मीडिया अटेंशन बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए वह पंजाब के अमृतसर में एक शांत जिंदगी बसर कर रही हैं। लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं है कि तीनों भाई-बन आपस में टच में नहीं है। आपको बता दें ये तीनों भाई बहन इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करते हैं। धीरज भारती के बेटे की खूब तस्वीरें शेयर करते हैं। भारती और हर्ष को वेडिंग एनिवर्सरी पर विश भी किया था। अपनी मदर के साथ भी धीरज फोटोस डालते रहते हैं।
इन सब पोस्ट को भारती भी बड़ी ही खुशी से लाइक करती हैं। इन सब बातों से एक बात तो साफ है कि कोई सिबलिंग लड़ाई नहीं है बल्कि ये सभी अपनी-अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। पिंकी और भारती एक साथ मुंबई में ही रहती हैं। दोनों पड़ोसी हैं इसलिए दोनों की तस्वीरें ज्यादा देखने को मिलती हैं। वहीं भारती सिंह की जिंदगी पर अगर नजर डालें तो उन्होंने खूब स्ट्रगल किया है।
अपनी लाइफ में और अब जाकर वह ऐसी जिंदगी जी रही हैं जिसका उन्होंने सपना देखा था। भारती सिंह का बचपन बहुत गरीबी में बीता था। उनके पिता का निधन तब हो गया था जब वह महज 2 साल की थी। उनकी मां ने बहुत संघर्ष करके उनके भाई और बहन को पाला था। भारती ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां दूसरों के घरों में काम किया करती थी, और बचे हुए खाने से उनका घर चलता था। भारती ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए कहा था कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा सपने देखने और अपने लिए जीने से कभी नहीं रोका।