बेटा होगा या बेटी? जेंडर चेक कराने के लिए विदेश गई भारती सिंह। दूसरी प्रेगनेंसी के चलते विवादों में फंसी कॉमेडी क्वीन। फैंस ने लगाई सवालों की झड़ी। अपने ब्लॉग में भारती ने खोली सारी सच्चाई।
दिया हर कंट्रोवर्शियल सवाल का जवाब। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। शादी के 4 साल बाद वह एक बार फिर प्रेगनेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारती सिंह उस वक्त स्विट्जरलैंड में थी जब उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की।
जिसके चलते यह अफवाहएं उड़ने लगी कि उन्होंने विदेश जाकर बच्चे का जेंडर चेक करवाया है। लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। जिसके चलते भारती और उनका पूरा परिवार विवादों में फंस गया और अब इस कंट्रोवर्सी ने एक नया मोड़ ले लिया है। भारती ने अब दूसरे बच्चे के जेंडर चेक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जानकारी के लिए बता दें कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में स्विट्जरलैंड वेकेशन के लिए गई हुई थी। इस वेकेशन में वह अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची हुई थी। यहां से उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट भी की थी। वहीं से बहुत से वॉग उन्होंने अपने YouTube चैनल पर भी डाले।
उन वीडियोस में कई यूज़र्स यह बोल रहे थे कि भारती सिंह ने स्विट्जरलैंड में जाकर जेंडर चेक करवा लिया होगा। अब नए वीडियो में भारती ने प्रेगनेंसी से जुड़े फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इसी के साथ उन्होंने जेंडर चेक रूमर पर भी रिएक्ट किया। भारती ने कहा कुछ लोग बोल रहे हैं कि हम बाहर गए वहां जेंडर चेक करवा लिया होगा। भाई बिल्कुल नहीं। मैं कानून के खिलाफ कभी नहीं जाती और हमें चेक कराकर क्या करना है भाई? हमारे पास भगवान का दिया सब कुछ है। मैं और हर्ष अच्छा काम कर रहे हैं।
लड़का या लड़की जो भी हो सिर्फ आंखों पर जो भी भगवान देगा उसका पूरा आदर करेंगे। हमारे घर वालों ने भी नहीं कहा कि यहां चेक करवा लो। लोग मुझे इतने मैसेज कर रहे हैं कि आप विदेश में हो चेक करवा लो। नहीं करवाना मुझे चेक। ऊपर वाले ने लड़की देनी होगी तो वह देगा। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो भारती सिंह अगले साल अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं। हालांकि बहुत से इंटरव्यूज में भारती की इच्छा पूछी जा चुकी है कि उन्हें दूसरे बच्चे के तौर पर बेटी चाहिए या बेटा। उन्होंने हमेशा कहा है कि अब उन्हें एक प्यारी सी बेटी चाहिए।
बताते चले भारती और उनके पति हर्ष ने 6 अक्टूबर को Instagram पर एक तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। दोनों स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों के बीच रोमांटिक पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। हर्ष ने भारती के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है।
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि हम फिर से प्रेग्नेंट हैं। दूसरी प्रेगनेंसी भारती के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। वह हमेशा कहती आई हैं कि उन्हें एक और बच्चा चाहिए और अब वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस फेस को भारती खूब एंजॉय भी कर रही हैं।
