भारती ने ने मरमेड लुक में करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस के बीच छिड़ी बहस- बेटा होगा या बेटी ?

भारती सिंह ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट। कभी भी हो सकती है भारती की डिलीवरी। उससे पहले मरमेड बन गई सून टू बी मम्मी। प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में दिखाई बेबी बंप की झलक तो फैंस के बीच छिड़ गई बहस। भारती का पेट देख फैंस लगा रहे हैं अंदाजा बेटा या बेटी। किसे देंगी एक्ट्रेस जन्म। भारत की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपनी जिंदगी के मोस्ट एक्साइटिंग फेस को एंजॉय कर रहे हैं।

जहां एक तरफ वो अपने लाडले गोला की परवरिश में बिजी हैं तो वहीं जल्द ही इनके घर में सेकंड बेबी लिंबाचिया भी आने वाला है। भारती अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के आखिरी फेज में है। सिर्फ भारतीय हर्ष ही नहीं बल्कि इनके लाखों फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं कि ये कब अपने घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजने की खुशखबरी सुनाएंगे। वहीं इसी इंतजार और बेसब्री के बीच भारती सिंह ने अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। जल्द ही मां बनने जा रही भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का मैटरनिटी फोटो शूट करवाया है। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आखिर मरमेड वन भारती पहली बार अपना हैवी बेबी बंप जो फ्लट कर रही हैं।

साथ ही साथ कपल गोल्स भी दे रहे हैं। बता दें कि मैटरनिटी फोटो शूट के लिए भारती ने दो अलग-अलग लुक्स ट्राई किए हैं जो कि एक दूसरे से कंप्लीटली डिफरेंट हैं। पहले लुक में भारती सिंह ने मरमेड लुक कैरी किया है जिसमें उनका बेबी बम भी अच्छे से फ्लनट हो रहा है। इस लुक में भारती अकेले ही पोज़ दे रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर का फिश कट वाला लॉन्ग गाउन पहना है जिस पर वाइट बड़े-बड़े फ्लावर्स लगे हैं। भारती ने इस गाउन के साथ नेट का दुपट्टा भी पेअर किया है।

सटल मेकअप और क्लीन हेयर स्टाइल में भारती काफी प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में भारती के चेहरे पर मैटिनिटी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। भारती ने पति हर्ष लिंबाच के साथ भी फोटो खिंचवाई है। ब्लैक कलर का लॉन्ग ऑफ शोल्डर गाउन पहने भारती इस लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वो बेबी बम थामे खड़ी हैं और सून टू बी पापा हर्ष उनके बेबी बम पर सिर रख आंखें बंद किए हुए हैं। हर्ष के चेहरे पर दूसरी बार पापा बनने की खुशी साफ झलक रही है। भारती का यह फोटोशूट उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।

इस मैटरनिटी फोटो शूट की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने भारती की तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया है कि वह दो बच्चों की मां बनेगी। उसने लिखा है कि ट्विंस है क्या? वहीं एक और ने भी ऐसा ही अंदाजा लगाते हुए कमेंट किया है कि ट्विंस है क्या भारती और मुझे लगता है बेबी गर्ल है। एक यूजर तो शर्त लगाने के लिए भी तैयार है। उसने कमेंट सेक्शन में लिखा कि जुड़वा है भाई शर्त लगा सकता हूं। एक बेटे की मां भारती कई बार इच्छा जता चुकी है कि इस बार उनके घर में बेटी का जन्म हो।

उनके बेबी बम को देख कुछ फैंस का भी ऐसा ही मानना है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि बेबी गर्ल है। बता दें कि भारती सिंह ने कुछ ही महीनों पहले अपनी सेकंड प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। पहली प्रेगनेंसी की तरह ही इस बार भी वह लगातार काम कर रही हैं। हालांकि भारती ने अभी तक अपनी ड्यू डेट रिवील नहीं की है। बता दें कि वह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

Leave a Comment