दूसरी बार मां बनने वाली हैं भारती सिंह। गोद भराई के मौके पर खूब झूमी लाफ्टर क्वीन। फ्लट किया बेबी बम। ब्लू में दिखी भारती तो पिंक में दिखी भारती की सहेलियां। बेबी शार में इन टीवी सितारों ने जमाया खूब रंग। टीवी की दुनिया की फेमस कॉमेडियन लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और उनके लिए एक शानदार बेबी शार पार्टी रखी गई।
यह बेबी शहर लाफ्टर शेफ 3 के सेट पर आयोजित किया गया जो उनके दोस्तों ने भारती के लिए प्लान किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबेर, जैसमीन भसीन, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और लाफ्टर शेफ की टीम के कुछ और सदस्यों ने मिलकर भारती के लिए यह सरप्राइज़ बेबी शार सेलिब्रेशन प्लान किया था। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें जन्नत जुबेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जैसा कि इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। सभी लोग जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आने वाले लिटिल लिंबाचिया के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में लाफ्टर शेफ 3 की टीम नजर आ रही है और सभी सेलिब्रेशन वाले मोड में दिखाई दे रहे हैं। सभी इस पार्टी में डांस करते गाते मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वहीं जन्नत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है टीम बेबी गर्ल। इस फंक्शन में कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह भी नजर आई और टीवी एक्ट्रेस देवीना बनर्जी ने भी खूब रंग जमाया। जल्द मां बनने वाली भारती सिंह ने इस फंक्शन के लिए ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। बाकी सभी लड़कियां पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
वहीं एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है जिसमें तेजस्वी और जन्नत भारती के बेबी बंप के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं और चाहती हैं इस बार भारती को बेबी गर्ल हो। बता दें कि हाल ही में 6 अक्टूबर को भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। इसी बीच एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि उन्हें अपनी इस प्रेगनेंसी के बारे में 2 1/2 महीने बाद पता चला। दरअसल उनका काफी वजन बढ़ गया था। उससे पहले उन्हें इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं था और वह खाते पीते लगातार शूटिंग कर रही थी और इधर-उधर भाग रही थी। फिर उन्हें लगा कि घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्ट करा लेना चाहिए। भारती ने बताया तो मैंने टेस्ट नीचे रख दिया और बाहर आ गई। जब मैं वापस गई तो दो लाइनें देखी।
यह हमारे लिए एक सरप्राइज़ था। हमने इसके लिए कोई प्लान नहीं किया था। यह बच्चा पैदा करने का सही समय है। बताते चले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचे ने 2017 में धूमधाम से शादी की थी। इस कपल ने 2021 में अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था। अब भारती दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड की अपनी छुट्टियों की एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि हम फिर से माता-पिता बनने वाले हैं और उम्मीद कर रही हैं भारती कि उन्हें इस बार बेटी नसीब हो।
