जन्म के तीन दिन बाद भारती को दिया बेटा शक्ल देख क्यों फूट-फूटकर रोईं?

एक मां के लिए उसके बच्चे के जन्म से बढ़कर कुछ नहीं होता और उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल तब होता है जब वह अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लेती है। भारती सिंह ने जब पहली बार अपने बेटे को गोद में लिया तो उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। भारती की जिंदगी के इस पल को जिसने भी देखा अपनी आंखों से आंसुओं को नहीं रोक पाया। 19 दिसंबर को भारती सिंह दूसरी बार मां बनी। उन्होंने फिर एक बेटे को जन्म दिया।

भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने छोटे बेटे को काजू नाम दिया है। जन्म के 2 दिन बाद भारती ने अपने बेटे को गोद में लिया। भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस पल को कैद किया। भारती ने बताया कि डिलीवरी के बाद वह अपने बच्चे से नहीं मिल पाई। दो दिन तक उन्होंने बच्चे को अपने हाथों में नहीं लिया। बच्चे को मेडिकल टेस्ट और ऑब्जरवेशन के लिए रखा गया था।

भारती ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में दिखाया कि नर्स उनके बेटे को पहली बार मां से मिलाने के लिए कमरे में लेकर आती है। बेटे को देखकर भारती का कलेजा धड़कने लगता है। भारती के चेहरे पर बेटे को गोद में उठाने की छटपटाहट साफ दिखती है। भारती जैसे ही अपने बेटे को हाथों में लेती हैं, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और उनकी खुशी के आंसू आंखों से बहने लगते हैं। वीडियो में वह अपने बच्चे को काजू कहकर बुलाती हैं।

भारती इमोशनल होते हुए कहती हैं, कितना प्यारा है। आखिरकार काजू मेरे हाथ में है। एकदम सुंदर और हेल्दी बेबी है। गोले की तरह बहुत जल्दी इसकी शक्ल भी आपको दिखाएंगे। दो दिन बाद बच्चा मिला है यार। बस दुआ है कि हमेशा खुश और स्वस्थ रहे। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के दौरान भारती की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया।

हालांकि भारती ने खुद इस पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग पर नहीं बल्कि मुंबई में अपने घर पर थी। जब शाम करीब 6:00 बजे उनका वाटर बैग बस्ट हुआ। डॉक्टर की सलाह के बाद वह अपने पति हर्ष परिवार के अन्य सदस्यों और अपने बड़े बेटे गोले के साथ ब्रिज कैंडी अस्पताल पहुंची। जहां उनकी सुरक्षित डिलीवरी हुई। फिलहाल भारती अपने बेटे को लेकर घर आ चुकी हैं।

Leave a Comment