सलमान खान बीते कई सालों से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। अभी इस शो का 19वां सीजन चल रहा है। वीकेंड के दोनों दिन स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट किए जाते हैं। जहां सलमान बिग बॉस के सदस्यों से मिलने आते हैं। इस एपिसोड का नाम वीकेंड का वार होता है। मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। दिखाया गया कि कॉमेडियन रवि गुप्ता इस एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंचते हैं। इस प्रोमो की एक क्लिप वायरल हो रही है। लोग इसे शेयर करके सलमान खान और अरिजीत सिंह का सालों पुराना झगड़ा याद कर रहे हैं।
प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान रवि को इंट्रोड्यूस करते हैं। रवि सलमान से कहते हैं कि मुझे आपके सामने आने में थोड़ी घबराहट हो रही थी। इस पर सलमान पूछते हैं कि ऐसा क्यों था? रवि जवाब में कहते हैं, “मेरी शक्ल अरिजीत सिंह से मिलती है।” इस बात पर सलमान जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस क्लिप को शेयर कर लोग लिखने लगे कि सलमान को पुराना लफड़ा याद आ गया। दरअसल सलमान और अरिजीत सिंह के रिश्ते साल 2014 में बिगड़ गए थे। एक अवार्ड शो में अरिजीत को अवार्ड दिया गया। अरिजीत इस अवार्ड को लेने कैजुअल सी ड्रेस और चप्पल पहनकर स्टेज पर पहुंच गए। उस अवार्ड शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। उन्होंने अरिजीत से पूछा सो गए थे। इस बात पर अरिजीत ने रिप्लाई किया।
आप लोगों ने सुला दिया। इस पर सलमान ने कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं कि अरिजीत का गाना तुम ही हो बज रहा है और लोग सो जा रहे हैं। इसी घटना के बाद से अरिजीत सिंह और सलमान के बीच चीजें ठीक नहीं रही। कहा यह भी जाता है कि सलमान ने इसी घटना के बाद से अपनी फिल्मों बजरंगी भाईजान किक और सुल्तान से अरिजीत के गाए सभी गानों को हटवा दिया था। फिर साल 2016 में अरिजीत सिंह ने सलमान खान के नाम एक माफीनामा लिखा था। सलमान से रिक्वेस्ट की थी कि सुल्तान में उनके गाए गाने को वह रिटेन कर ले।
उन्होंने यह भी कहा कि सलमान से माफी मांगने की बहुत कोशिश की मगर उन्होंने अरिजीत की माफी कुबूल नहीं की। बताया गया कि सलमान ने अपनी कई फिल्मों से अरिजीत के गाने हटवा दिए। हालांकि समय के साथ दोनों में सुलह हो गई। साल 2023 में आई टाइगर 3 के लिए अरिजीत ने सलमान के लिए गाया था। यह गाना था लेके प्रभु का नाम। कहा जाता है कि इस गाने को पहले बेनी दयाल की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था।
फिर एक वीडियो वायरल हुआ जहां अरिजीत को सलमान के घर से निकलते हुए देखा गया। उसके बाद खबर आई कि अरिजीत टाइगर 3 के लिए गाने वाले हैं। बता दें कि अरिजीत ने टाइगर 3 के लिए लेके प्रभु का नाम और रुआ नाम के दो गाने गाए थे।
