3 बेटियों के बाद टीवी एक्टर के घर आई बेटे की खुशी।

विवियन डिसेना के घर आया नन्हा मेहमान। पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म। चौथे बच्चे का वेलकम कर बेहद खुश है डिसेना परिवार। एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं। बेटे को प्रिंस कहकर किया एड्रेस। दूसरी बार पिता बन सातवें आसमान पर हैं एक्टर। टीवी के पॉपुलर एक्टर विवियन डिसेनान जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में अपनी सादगी से फैंस का खूब दिल जीता था। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक बड़ी गुड न्यूज़ शेयर कर दी है। विवियन एक बार फिर से पिता बन गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए यह शानदार खबर शेयर की है।

बता दें विवियन डिसेना ने पत्नी नूरान के साथ अपने दूसरे बच्चे नन्हे बेटे का स्वागत [संगीत] किया है। उन्होंने एक खास पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। विवियन ने अपने Instagram हैंडल पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की पुष्टि की है। जिसके चलते फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह लगातार कपल को बधाइयां भेज रहे हैं। पोस्ट में विवियन डिसेना ने लिखा कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहा लेकिन इसका एक कारण था। कुछ [संगीत] कहानियां घोषित नहीं की जाती। उन्हें पहले जिया जाता है। चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया।

हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और इस बार एक प्रिंस [संगीत] आया है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस ने बधाइयों का तांता लगा दिया। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि टेलीविजन स्टार विवियन डिसेना की शादी मिस्र की पत्रकार नूरान अली से हुई है। इस कपल ने 2022 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। लयान विवियन डिसेना नूरान की पहले भी एक शादी हो चुकी है जिससे उनकी पहले से दो बेटियां हैं। यानी कि विवियन की दो सौतेली बेटियां [संगीत] भी हैं। जिसके चलते इस परिवार ने अब अपने चौथे बच्चे का वेलकम किया है। बता दें नूरान के साथ-साथ यह विवियन डिसेना की भी दूसरी शादी है।

उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस वहाबीज डोराबजी के साथ हुई थी। दोनों ने 7 जनवरी 2013 को शादी की थी और रिपोर्ट्स की मानें तो 3 साल साथ रहने के बाद 2016 में वह दोनों अलग हो गए और 2021 में उनका ऑफिशियली तलाक हो गया था। जिसके बाद विवियन ने मिस्र की पत्रकार नूरान अली से दूसरी शादी की और अब दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। जिसके चलते डिसेना फैमिली बहुत ही ज्यादा खुश है। जो भी विवियन को फॉलो करता है जानता होगा कि एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं।

यही वजह है कि उनकी पत्नी नूरान प्रेग्नेंट थी तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। वहीं एक्टर की वाइफ नूरान भी लाइमलाइट से दूर रहना ही ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो विवीन डिसेना हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आए थे।

जहां उन्होंने अपनी दमदार पर्सनालिटी और गेम प्ले से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जैसा कि सभी जानते हैं एक्टर विवियन डिसेना टेलीविजन पर एक फेमस चेहरा रहे हैं। हाल ही में उन्हें टीवी के पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स में भी देखा गया था और अब एक्टर ने बेटे के जन्म की खुशखबरी देकर फैंस का दिन बना दिया है।

Leave a Comment