सीसीटीवी फुटेज बेंगलुरु का है। 25 अक्टूबर की रात एक कपिल ने पहले डिलीवरी बॉय की बाइक का पीछा किया। फिर तेज स्पीड से आते हुए जानबूझकर उसकी बाइक पर टक्कर मारी। पति-पत्नी गाड़ी लेकर वहां से भाग गए लेकिन थोड़ी देर बाद मास्क लगाकर वापस आए।
सड़क किनारे मौजूद घटना के सबूत मिटाने के लिए। अब तक डिलीवरी बॉय की निधन हो चुकी थी। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी बाइक से कार का साइड मिरर टूट गया था। उस रात बाइक पर वो अकेला नहीं था। उसके साथ उसके पीछे एक और शख्स बैठा था।
उसकी जान तो बच गई लेकिन बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो लगा कि एक्सीडेंट है। लेकिन फिर कुछ समय बाद एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा तब पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं मर्डर है और आरोपी एक टीचर है। मामला बेंगलुरु के पुत्तेनह्ली पुलिस थाने का है। तारीख 25 अक्टूबर समय रात के करीब 11:30 का। दर्शन नाम का डिलीवरी बॉय अपनी टू व्हीलर बाइक से कहीं जा रहा था।
पीछे वरुण नाम का दूसरा व्यक्ति बैठा था। बाइक तेज स्पीड से चली आ रही थी। एक कार से लड़ गई। इससे कार में हल्का सा डेंट पड़ गया और साइड मिरर टूट गया। कार में दो लोग सवार थे। दोनों कपल है। पति का नाम मनोज शर्मा, उम्र 32 साल।
यह फिजिकल एजुकेशन की टीचर है। बगल में बैठी थी टीचर की पत्नी। नाम आरती शर्मा, उम्र 30 साल। कार डैमेज हुई तो उन्हें गुस्सा आ गया। इतना आ गया कि कार की स्पीड और तेज की। बाइक को चस किया और जोर से टक्कर मारते हुए वहां से भाग गए। अब तक वरुण और दर्शन बुरी तरह से घायल हो चुके थे। वरुण का इलाज चल रहा है लेकिन दर्शन की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। घटना की जानकारी जेपी नगर ट्रैफिक पुलिस को दी गई। रोड एक्सीडेंट का केस रजिस्टर किया गया।
लेकिन बाद में एक सीसीटीवी फुटेज मिला। फुटेज से पता चला कि यह हादसा नहीं मर्डर है। पुलिस ने बताया कि कपल हत्या के बाद दोबारा वहां आया था। दोनों मास्क लगाकर कार के पड़े हुए पार्ट्स उठाने आए थे ताकि सबूत मिटाए जा सके। इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज शर्मा और आरती पर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया।
तागे की जांच चल रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए व्यक्ति की उम्र 24 साल थी। रिपोर्ट में बताया गया कि साइड मिरर टूटने पर दर्शन ने कपल से माफी मांगी थी और जल्दी में वहां से निकल गया था क्योंकि उसे कहीं फूड डिलीवरी करनी थी। वो आगे-आगे गया और पीछे से कपल ने टक्कर मार दी। दोनों में से ड्राइव कौन कर रहा था इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले पर पुलिस का बयान भी आया। डीसीपी साउथ लोकेश जगलासुर ने बताया कि घटना रात के 11:30 से 12:00 बजे के बीच की है।
बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि कार ने जानबूझकर बाइक का पीछा किया और टक्कर मार दी। बाइक वाले से धोखे से कार का साइड मिरर टूट गया था। जिसके बाद कार वाले ने गाड़ी रिवर्स की और टक्कर मारी। का मामला दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस हिरासत में है।
रिपोर्ट के मुताबिक दर्शन के पेरेंट्स और बहन का बयान सामने आया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।
