आर्यन खान की द बै्स ऑफ बॉलीवुड इस वक्त हर तरफ चर्चा में है। इसके फनी डायलॉग से लेकर मेटा रेफरेंसेस और कैमियोस इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। आर्यन इस सीरीज में इंडस्ट्री के कई नामी गिरामी चेहरों को साथ ले आए हैं। इनमें से एक रणबीर कपूर भी हैं। वो केवल एक सीन के लिए स्क्रीन पर आते हैं मगर इस दौरान वो कुछ ऐसा कर गए कि नेशनल कमीशन यानी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। क्या है पूरा मामला बताते हैं।
बैज ऑफ बॉलीवुड के एक सीन में करण जौहर और आन्या सिंह बात कर रहे होते हैं। तभी रणवीर कपूर की एंट्री होती है। शुरुआती इंट्रोडक्शन के बाद वो आन्या से उनका वेप मांगते हैं। वेप एक तरह की ई होती है। इसको ई लिक्विड में और दूसरे केमिकल्स होते हैं। जिन्हें सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। सीरीज में रणवीर इसको करते दिखाई देते हैं। मगर इस दौरान स्क्रीन पर कोई वार्निंग या डिस्क्लेमर नहीं आता। इसी बात ने रणबीर के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल कमीशन ने मुंबई पुलिस से इस सीन को लेकर शिकायत की है।
उन्होंने पुलिस को रणबीर कपूर बैट्स ऑफ बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स और नेटफस पर केस रजिस्टर करने के लिए कहा है। उन पर इलेक्ट्रॉनिक एक्ट 2019 के तहत इलेक्ट्रॉनिक को दिखाने और उसका प्रचार करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता विनय जोशी ने कहा कि यह सीन खुलेआम चलाया जा रहा है।
नौजवान दर्शक पर इसका बुरा असर पड़ेगा। यही नहीं वह इन प्रतिबंधित सब्सटेंस को इस्तेमाल करने के लिए मोटिवेट होंगे। इस तरह का कंटेंट इललीगल एक्टिविटीज को प्रमोट कर कानून का अपमान करता है। साथ ही आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ भी करता है। कमीशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर इस मामले पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही मुंबई पुलिस के कमिश्नर से ऐसे लोगों के खिलाफ इन्वेस्टिगेशन करने की बात कही जो ई सिगरेट बनाते या इंपोर्ट करते हैं।
कमिश्नर ने कहा कि वह दो हफ्तों के भीतर इस मामले की एक्शन रिपोर्ट फाइल करेंगे। आर्यन खान की इस डेब्यू सीरीज में लक्ष्य लालवानी, सेहर बांबा, बॉबी देओल, मनोज पावा, मनीष चौधरी, रजत बेदी, आन्या सिंह और मोना सिंह ने काम किया है। वहीं शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणवीर कपूर, एसएस राजमौली, राजकुमार राव, सिद्ध चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर और बादशाह समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी गिरामी चेहरे इसमें कैमियो करते नजर आते हैं। बै्स ऑफ बॉलीवुड 19 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
