एक दुखद खबर से सीनियर हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डवाल का निधन हो गया है। गॉड फादर फ्रेंचाइज की शुरुआती दो फिल्मों के साथ एपोकलिप्स बोट और द ग्रेट सैंटनी उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। वो सात बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए। 1983 में टेंडर मर्सज के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड जीता। ड्वेन जॉनसन ने एक्शन एडवेंचर फिल्म जुजी 3 के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर ड्वेन ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी दी। फिल्म में निकस और रिस डाबी भी जरूरी किरदारों में है। जेक ताजदान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म इसी साल 11 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
सीनियर लिरिसिस्ट और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत नासाज है। उन्हें बांद्रा के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 17 फरवरी को जैसे ही सलमान को पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली वो फौरन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल खान परिवार या हॉस्पिटल ने सलीम खान को हॉस्पिटलाइज करने या उनके मौजूदा स्थिति के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। रिपोर्ट्स है कि सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है। आदित्य धर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज मुश्किल में पड़ गई है। उनकी कंपनी को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट किए जाने की मांग उठ रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक महाराष्ट्र सांस्कृतिक विकास निगम ने टीम धुरंधर को 7 और 8 फरवरी को साउथ मुंबई में शूट की अनुमति दी।
पुलिस प्रशासन की तरफ से पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल की मनाही थी। मगर मेकर्स ने सभी नियमों का उल्लंघन किया। इस इमारत की छत पर शूट करते हुए दो जनरेटर वैस का इस्तेमाल हुआ। इसके लिए स्टूडियो पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। फिर 13 और 14 फरवरी को भी शूटिंग परमिशन मांगी गई। मेकर्स ने आश्वस्त किया कि इस बार नियम नहीं तोड़ेंगे मगर देर रात पांच बड़ी टॉर्च जलाए जाने की शिकायत मिली। लगातार नियमों का उल्लंघन के कारण बृहन मुंबई नगर निगम के ए वार्ड ने आदित्य धर के स्टूडियो को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है। यदि ऐसा हुआ तो B62 स्टूडियोज मुंबई में कहीं भी शूटिंग नहीं कर सकेगा।
12 फरवरी को फिल्म इंडस्ट्री के छह सात प्रोड्यूसर्स आमिर खान के घर से निकलते हुए देखे गए थे। इनमें करण जौहर, जोया अख्तर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और फरहान अख्तर शामिल थे। अब इस मीटिंग का सही कारण सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक डॉन थ्री विवाद में आमिर खान फरहान अख्तर और रणबीर सिंह के बीच मध्यस्थता करेंगे। हम याद दिला दें कि डॉन थ्री से रणबीर सिंह के एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने रणबीर से ₹40 करोड़ हर्जाना मांगा था। रणबीर का कहना है कि उन्होंने डॉन थ्री स्क्रिप्ट पसंद ना आने के कारण छोड़ दी। ऐसा ऐसे में कोई हर्जाना देना नहीं बनता। अब आमिर को दोनों पक्षों में समझौता करने की जिम्मेदारी दी गई है। सलमान खान के लिए बैटल ऑफ गलवान बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। उनकी पिछली दो फिल्में टाइगर 3 और सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी।
ऐसे में इस फिल्म का चलना उनके कमबैक के लिए जरूरी है। मगर इस कमबैक के लिए उन्हें बीते सालों में आई ब्लॉकबस्टर्स के बराबर या उनसे बड़ी ओपनिंग लेनी होगी। एक दौर था जब बॉलीवुड में ₹200 करोड़ का कलेक्शन बड़ी कमाई मानी जाती थी। मगर कोविड के बाद आई पठान, जवान, एनिमल, सलार और स्त्री 2 ने नए बेंचमार्क सेट कर दिए। इन सभी ने ₹50 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ली। यहां तक कि हिंदी में डब हुई फिल्मों केजीएफ 2 और पुष्पा 2 ने भी पहले दिन ₹50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब 500, 600 और ₹800 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बन गया है। ऐसे में जरूरी है कि बैटल ऑफ कलवान कम से कम ₹50 करोड़ से खाता खोले। सलमान की डोमेस्टिक और ओवरसीज फैन फॉलोइंग को देखते हुए ट्रेड इसे मुश्किल लक्ष्य नहीं मानता बस फिल्म का कंटेंट तगड़ा होना चाहिए। कोई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड का कहना है कि सलमान के कमबैक के लिए बैटल ऑफ गलवान को ₹500 करोड़ तो कमाने ही होंगे। 19 मार्च को टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच टक्कर होगी। ट्रेड महीनों से कहता आ रहा है कि दोनों में से किसी एक फिल्म को पीछे हट जाना चाहिए।
इसी में समझदारी है। मगर यश को धुरंधर के मेकर्स की एक बात खल गई और इसलिए वह यह क्लैश टालना नहीं चाहते। इस बारे में वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा टॉक्सिक दिसंबर 2023 में ही अनाउंस हो गई थी। पिछले साल मार्च में रिलीज़ डेट भी आ गई थी। यश इस डेट से पीछे हटकर फैंस को निराश नहीं कर सकते। वो एक बात से बेहद खफा हैं और वो यह कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने के प्लान के बारे में उनसे कोई चर्चा नहीं की। वह भी तब जब 19 मार्च साल भर पहले से टॉक्सिक के लिए लॉक्ड था। कम से कम एक बार कर्टसी कॉल तो किया जा सकता था। टीम टॉक्सिक को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपसी बातचीत और तालमेल वैसा जैसा कल्चर नहीं है जैसा साउथ इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। तुमबा 2 के विलेन की तलाश जारी है। zूम की खबर के मुताबिक अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस रोल के लिए मजबूत दावेदार हैं। सोहम शाह फिल्म के मेन लीड हैं। इसका बजट ₹150 करोड़ बताया जा रहा है।
फिल्म के पहले पार्ट के डायरेक्टर राही अनिल बरवे के कोडक्टर रहे आदेश प्रसाद इसे डायरेक्ट करेंगे। रजनीकांत स्टारर जेलर 2 की शूटिंग खत्म हो गई है। कुछ महीनों पहले रजनीकांत ने प्रेस से चर्चा में बताया था कि यह फिल्म 12 जून को रिलीज़ होगी। मगर सिनेमा एक्सप्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 पोस्टपोन हो गई है। अब यह फिल्म अगस्त में आएगी। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। जेलर टू में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, मोहन लाल और शिवा राजकुमार ने भी कैमियो किया है। मिथुन और विद्या बालिन भी इसमें अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसे नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। टॉक्सिक का पहला टीजर यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को आया था। अब टीम टॉक्सिक इसका दूसरा टीज़ और ट्रेलर लाने वाली है। पिंकविला के मुताबिक टॉक्सिक का दूसरा टीज़ फरवरी के अंत में आएगा और ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में किियाारा आडवाणी, उमा कुरैशी, तारा सुतार, नयनतारा और रुकमणी बसंत भी जरूरी किरदारों में नजर आएंगी।
सनी देओल स्टारर गबरू 13 मार्च को आने वाली थी मगर 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 से क्लैश टालने के लिए इसे पोस्टपोन कर दिया गया। वैरायटी इंडिया के मुताबिक अब गबरू 8 मई को रिलीज़ होगी। इसमें सनी देओल अपने एक्शन अवतार से अलग इमोशनल कैरेक्टर में नजर आएंगे। सलमान खान ने भी इसमें कैमियो किया है। इसे शशांक उदापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं। किल फेम डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट कार्तिक आर्यन को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड के मुताबिक इसमें रुक्मणी बसंत लीड रोल करेंगी। यह फिल्म टी सीरीज के प्रोडक्शन में बनेगी। अब बारी है आज के सिनेमा रेकमेंडेशन की। आप द ओल्ड गार्ड देखिए। मजेदार एक्शन थ्रिलर है। यह चार अमर लोगों की कहानी है जो सालों से इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं।
मगर अमेरिका का एक उद्योगपति अपने मुनाफे के लिए इन लोगों को बंदी बनाकर इन पर रिसर्च करवाना चाहता है। बेहतरीन कांसेप्ट और धुआंधार एक्शन फिल्म है। Netflix पर यह हिंदी में अवेलेबल है। यह शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। पता है हीर ने रझा से क्या कहा। पता है श्रीन ने फरहाद से क्या कहा? पारा है। रोमियो जुलियट से क्या कहा। पता है पता नहीं किससे क्या कहा। सब ने एक ही बात कही थी। कहा था कि 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाओ। वहां पे जुपिटर हॉल में लल्लन टॉप का अड्डा सजा मिलेगा। बहुत अच्छे से तैयार होके पानी की बोतल लेके आना है। क्योंकि वहां पे गमछा मिलेगा। वहां मग्गा मिलेगा, वहां तकिया मिलेगा, वहां हम मिलेंगे, वहां यह मिलेंगे, वहां वो मिलेंगे।
वहां पे कमाल के मेहमान मिलेंगे। क्योंकि फिर से कॉल टू एक्शन कहा जाता है इसको सेल्स वालों की भाषा में। इसलिए फिर से बोल रहा हूं। आइए हमारे लल्लन टॉप अड्डे में जो है 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एंट्री एकदम फ्री है। पहले आओ, पहले पांव के आधार पे सीट मिलेगी।
